सारंगढ़-बिलाईगढ़। दिनांक 14 जुलाई 2026 को वर्ष 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी सुनील शर्मा ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है।
एसपी सुनील शर्मा को प्रशासनिक और पुलिस सेवा का लंबा व उत्कृष्ट अनुभव है। इस जिले की जिम्मेदारी संभालने से पहले वे सुकमा और सरगुजा जिलों में बतौर एसपी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने पुलिस मुख्यालय रायपुर में एआईजी और छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के एडीसी के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के दौरान पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडेय, एसडीओपी सारंगढ़ स्नेहिल साहू, एसडीओपी बिलाईगढ़ विजय कुमार ठाकुर, डीएसपी (मुख्यालय) संतोषी ग्रेस और रक्षित निरीक्षक जितेंद्र कुमार चंद्रा सहित एसपी कार्यालय के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

















