रायपुर। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में दिनांक 15.08.2026 को थाना मंदिर हसौद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत सेंध लेक और बिल्डिंग के पास यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्यवाही हेतु विशेष चेकिंग प्वाइंट लगाया गया।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा मुख्य रूप से दोपहिया वाहनों में तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, स्टंट कर स्वयं एवं दूसरों के जीवन को संकट में डालने वाले वाहन चालकों, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नियमानुसार कार्यवाही की गई।
इसके साथ ही सेंध लेक पास नो पार्किंग में खड़ी 59 वाहनों का ई-चालान किया गया।
पुलिस टीम द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा वाहन में निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठाने के संबंध में समझाइश दी गई।
साथ ही नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने के संबंध में उनके पालकों को भी उनके समक्ष समझाइश देते हुए भविष्य में नाबालिगों को वाहन न चलाने देने हेतु हिदायत दी गई।




























