दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने आंगनबाड़ी केन्द्र में मनाये जा रहे वजन त्यौहार का किया निरीक्षण

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने मानिकचौरी स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में मनाए जा रहे वजन त्यौहार का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों में वजन त्यौहार के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं से पोषण माह अंतर्गत प्रतिदिवस किए जा रहे गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों का वजन एवं ऊंचाई मापा गया। कलेक्टर ने कार्यकर्ताओं को शिशुवती माताओं व अन्य हितग्राहियों को पोषण के संबंध में पूरी जानकारी प्रदान करने तथा बच्चों के स्वास्थ्य का उचित ध्यान रखने हेतु जागरूक करने की बात कही।

कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के अलावा गर्भवती एवं शिशुवती माताओं से पौष्टिक खाद्य पदार्थों एवं टीकाकरण के संबंध में भी जानकारी ली। गर्भवती एवं शिशुवती माताओं ने बताया कि बच्चों के अलावा गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को नियमित रूप से गर्म भोजन प्रदान किया जाता है।

इस अवसर पर कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों को केला एवं गर्भवती माता को पौष्टिक आहार प्रदान किया। साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र के शौचालय, पोषण वाटिका का निरीक्षण भी किया।

जिले में बच्चों के पोषण स्तर के आंकलन के लिए केन्द्रों में वजन त्यौहार का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत जिले के प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र में 0 से 6 साल से कम उम्र के बच्चों का वजन एवं ऊंचाई मापना, पोषण स्तर की जांच एवं उनके अभिभावकों को पोषण संबंधित जानकारी दिया जा रहा है।

राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रो में प्रतिदिन पोषण संबंधी विभिन्न गतिविधियां आयोजित हो रही है। जिले में 23 सितम्बर 2024 तक सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में वजन त्यौहार का आयोजन किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button