दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर, कलेक्टर अभिजीत सिंह ने ओवदनों की स्थिति का लिया जायजा

दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने विगत दिवस छत्रपति शिवाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दुर्ग में सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं छात्रवृत्ति प्रभारी की बैठक ली। बैठक में उन्होंने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2025-26 में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति नवीनीकरण/नवीन आवेदनों में प्रगति लाने तथा छात्रवृत्ति हेतु व्यापक प्रचार प्रसार करने निर्देश दिए हैं।

सहायक आयुक्त अविनाश श्रीवास द्वारा अवगत कराया गया कि दुर्ग जिला कुल स्वीकृत आवेदनों की संख्या में पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान पर है।

उन्होंने बताया कि सभी संबंधित छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को सूचित किया गया है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 से पहले आवेदन कर समस्त आवश्यक अभिलेख आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवासी प्रमाण पत्र संस्था के माध्यम से कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास दुर्ग को प्रेषित कराना सुनिश्चित करें।

समस्त छात्र जिसके पालक की वार्षिक आय अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए 2.50 लाख तथा अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु 1.00 लाख तक है, छात्रवृत्ति आवेदन हेतु पात्र हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button