दो करोड़ के सोने चांदी के कथित लूट की सूचना निकली फर्जी…दिनांक 09/11/2026 को गीदम के सोने चांदी के व्यापारी स्वरूप सोनी ने दी थी लूट की सूचना…तथाकथित रूप से तीन अज्ञात लोगो के द्वारा पिस्टल- चाकू दिखाकर करीब 02 करोड़ का सोने चांदी व कैश तथा मोबाइल लूट करना बताया था…सूचक स्वरूप सोनी भैरमगढ़ में संचालित करता था सोने चांदी की दुकान…





बीजापुर। दिनांक 09/11/2026 के 18.45 बजे गीदम के सोना चांदी व्यापारी स्वरूप सोनी जो भैरमगढ़ में ज्वेलरी शॉप संचालित करते है एक अन्य कपड़ा व्यापारी ललित बुरड तथा एक तूफान के ड्राईवर के साथ थाना नेलसनार उपस्थित आकर सूचना दिये कि ये तूफान वाहन में ड्राईवर देवेन्द्र ठाकुर तथा एक अन्य कपड़ा व्यापारी ललित बुरड के साथ दिनांक 09/11/2026 के करीब 18.00 बजें भैरमगढ से गीदम जाने के लिए निकले थे कि NH63मे ही पांडेमुर्गा के आसपास जंगल से तीन अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा पिस्टल एवं चाकूनूमा हथियार दिखाकर इनके पास रखे बैग जिसमें करीब 02 करोड़ रूपये की कीमत का सोना चांदी व कैश था तथा इनके व अन्य दोनो का मोबाइल फोन लूट कर लिया गया है।

थाना प्रभारी नेलसनार ने उक्त गंभीर वारदात की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को बताई । पुलिस अधीक्षक बीजापुर उमेश प्रसाद गुप्ता ने उक्त वारदात की सूचना के उपरांत तत्काल घटना के सबंध में पतासाजी हेतु तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया तथा सरहदी जिलों व राज्य की सीमा में कड़ी नाकेबंदी हेतु निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक स्वंय सम्पूर्ण आपरेशन की मॉनिटरिंग करते रहें।


पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा गठित टीम ने घटना की पतातलाश के लिए करीब 100 से अधिक CCTV कैमरो को खंगाता तथा करीब 16 घंटे तक लगातार नाकाबंदी जारी रखी।
इसी बीच लूट में गई मोबाइल का लोकेशन मिलने पर मोबाइल हाईवे से लगे जंगल में ही एक साथ बरामद कर लिया गया। तीनो मोबाइल एक साथ एक ही जगह पर सुरक्षित तथा चालू हालत में मिले । जिससे पुलिस को संदेह हुआ। गठित पुलिस टीमों के द्वारा सूचनाकर्ता व्यापारी का बैकग्रांउड खंगाला गया । तीनो ही कथित पीड़ित लोगो से तकनीकी साक्ष्यों तथा प्राप्त सूचनाओं के आधार पर अलग-अलग गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में स्वंय को फंसता देख व्यापारी अलग-अलग ब्यान देने लगे । पुलिस ने अपनी जांच अन्य दिशाओं में जारी रखा।
जांच के दौरान पुलिस को यह तथ्य मिले कि उक्त व्यापारी बड़े कर्जे में है जिसे लगातार कर्जे को पटाने का दबाव है। पुलिस द्वारा इन तथ्यों के आधार पर पूछताछ की गई । अंतत: व्यापारी ने बताया कि लूट की पूरी सूचना जो व्यापारी ने दी थी वो झूठी, मनगढंत तथा कर्जे से बचने की मंशा से दी थी । जिसमे इसने साथ में कपड़ा व्यापारी तथा तूफान वाहन ड्राईवर को भी इसमें शामिल किया था।
उक्त सूचनाकर्ता व्यापारी स्वरूप सोनी ने बताया कि कर्जे को चुकता करने के लिए इस पर लगातार तगादा हो रहा था और यह वर्तमान में उसे चुकता करने की स्थिति में नही था जिसके कारण इसके द्वारा यह मनगढ़ंत लूट की काहानी बनाई गई और इस झूठी कहानी में तूफन वाहन चालक तथा साथ के अन्य कपड़ा व्यापारी को भी शामिल किया और तीनों के द्वारा झूठी कहानी बनाकार लगातार पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया।
पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीमों के द्वारा तकनीकी साक्ष्यों तथा पुख्ता सूचनाओं के आधार पर प्राप्त तथ्यों के आनुसार जांच की दिशा बदल कर घटना की सत्यता परखने की दिशा में कार्य किया तब उक्त चौकाने वाले तथ्यों का खुलासा हुआ ।
उक्त पूरी कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन व नेतृत्व में तथा अति0पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुविभाग भैरमगढ़ नवीन एक्का के निर्देशन पर तीन अलग-अलग टीम – बीजापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश शर्मा, भैरमगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश तिवारी तथा नेलसनार थाना प्रभारी निरीक्षक विवेकानंद पटेल के द्वारा प्रकरण के खुलासे में सलंग्न रहे तथा सराहनीय कार्य किया गया।
पुलिस अधीक्षक बीजापुर उमेश प्रसाद गुपता ने आम जनता से अपील की है कि कभी भी पुलिस को गुमराह करने अथवा झूठी सूचना देने का प्रयास न करे । यह एक आपाराधिक कृत्य है ऐसी झूठी रिपोर्ट अथवा सूचनाओं पर आपके विरूद्ध कानूनी वैधानिक कार्यवाही हो सकती है।



