दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

RPF सब इंस्पेक्टर आस्था दुबे की तत्परता से यात्री का बैग मिला वापस, बैग में 1 लाख ₹ से अधिक के थे सामान

दुर्ग। दिनांक 26-07-2023 को उप निरीक्षक आस्था दुबे रेसुब पोस्ट भिलाई हमराह बल सदस्यों के साथ गाडी संख्या-20826 वंदे भारत एक्सप्रेस को दुर्ग से बिलासपुर तक अनुरक्षण के दौरान गाडी जब रायपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होने लगी तो सहायक उप निरीक्षक अरविंद रेसुब पोस्ट रायपुर ने फोन के माध्यम से सुचना दिया कि एक यात्री का बैग उक्त गाडी के कोच संख्या-सी/04 बर्थ नम्बर-14 में छुट गया है।

उक्त सुचना पर कोच संख्या-सी/04 बर्थ नम्बर-14 पर रखे काले रंग के बैग को खोलकर देखने पर उसमें दस्तावेज, पर्स, मोबाईल, चार्जर एवं एक कान की मशीन थी। उक्त बैग के संबंध में सहायक उप निरीक्षक अरविंद रेसुब पोस्ट रायपुर को बताने पर उन्होने बताया कि यात्री चाय पीने हेतु रायपुर स्टेशन पर उतर गया था।

गाडी रवाना हो गई एवं आगे बताया कि यात्री दूसरी गाडी से बिलासपुर आकर बैग को ले लेगा उक्त बैग को सही सलामत रेसुब पोस्ट बिलासपुर लेकर आये कुछ समय बाद यात्री-आर.जगनमोहन राव वल्द आर.के.राव उम्र-50 वर्ष निवासी-मनीष नगर, नागपुर मोबाईल नम्बर-8600811168 रेसुब पोस्ट बिलासपुर आये एवं उक्त बैग के संबंध में बताया एवं पुछने पर बताया कि उक्त सामान कि कुल किमत 1,30,000 रूपये है।

तब उक्त यात्री को सही पाकर बैग को सही सलामत पोस्ट प्रभारी दुर्ग के आदेश पर उपस्थित गवाहों के समक्ष उप निरीक्षक आस्था दुबे द्वारा यात्री को सुपुर्द किया गया।

जोन- एसईसीआर, मंडल- रायपुर, पोस्ट- रेसुब पोस्ट दुर्ग, दिनांक – 26.07.2023 को गाडी संख्या-20826 वंदे भारत एक्सप्रेस में छुट बैग अनुमानित किमत 1,30,000 रूपये को सुपुर्द किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button