BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

थाने में कबाड़ियों को चाय पिलाना पुलिसकर्मियों को पड़ा महंगा, एसएसपी ने किया लाइन अटैच

आज सकारात्मक पत्रकारिता की आवश्यकता भी बढ़ गई है। नकारात्मक खबरों के बीच समाज को प्रेरित करने वाली कहानियां, सफलताओं के उदाहरण, सामाजिक सुधार और मानवता से जुड़ी घटनाएं लोगों में आशा और जागरूकता पैदा करती हैं। सकारात्मक पत्रकारिता केवल अच्छी खबरें दिखाना नहीं है, बल्कि समस्याओं के समाधान और समाज में हो रहे अच्छे कार्यों को सामने लाना भी है। सारनाथ एक्सप्रेस वेबपोर्टल भी उन्हीं उद्देश्यों के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करते आ रहा है…

 

 

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित कबाड़ियों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं। इसी अनुकम में थाना कोनी क्षेत्र में कबाड़ का अवैध व्यवसाय करने वाले 02 आरोपियों को थाना लाया गया।

इसी दौरान यह पाया गया कि दोनों कबाड़ी को प्रधान आरक्षक (मोहरीर) एवम् मददगार के समक्ष बैठकर चाय पीते हुये नजर आयें हैं। यह अपराधियों के विरूद्ध की जा रही कड़ी कार्यवाही को कमजोर दिखाता है और इस तरीके की लापरवाही अक्षम्य है।

अतः उक्त कृत्य के लिये प्र. आरक्षक 814 बालेश्वर तिवारी, एवम् मददगार आरक्षक 1263 अनुज जांगड़े को आगामी आदेश पर्यन्त तत्काल प्रभाव से थाना कोनी से रक्षित केन्द्र, बिलासपुर सम्बद्ध किया जाता है।

Related Posts