खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

SP अक्षय कुमार के दरियादिली का दौर है जारी: सुदूर अंचल के स्कूली बच्चो को वितरित किए जूते, कलेक्टर- एसपी ने नीचे बैठकर किया मध्यान भोजन

जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया ग्राम पुंगारपाल मे सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम…स्थानीय ग्रामीणों के समस्याओं को सुनकर निराकृत करने हेतु दिये आश्वासन…कार्यक्रम के पश्चात् दोनो अधिकारियों ने स्कूली बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन किया…

कोण्डागांव। कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार द्वारा अपनी अभिवन पहल चरण पादूका वितरण अभियान जिसमे बनाचल  क्षेत्र के सुदूर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कार्यक्रम के पश्चात् स्कूल में अध्यनरत बालक बालिकाओं को जूता वितरण किया जाता है।

इसी कार्यक्रम अंतर्गत दिनांक 15/02/2024 को जिले के थाना पुगांरपाल क्षेत्र के नक्सल प्रभावित ग्राम पुंगारपाल में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यक्रम मे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम पुंगारपाल एवं निकटस्थ ग्राम टेकापाल, कुदुर, तुमड़ीवाल, मटवाल, मुन्डीपदर, बनियापारा के अध्यनरत बालक बालिकाओं को चरण पादूका, जूता वितरण किया गया एवं उक्त कार्यक्रम में उक्त ग्रामों के पटेल, ग्राम सरपंच, बालक बालिकाओं के पालक स्कूली शिक्षक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय लोगों से रूबरू होकर क्षेत्र की समस्याओं को सुना एवं निराकृत करने हेतु आश्वासन दिये इसी दौरान ग्राम पुंगारपाल के स्थानीय आगनबाडी केन्द्र एवं प्राथमिक शाला का औचक निरीक्षण कर स्कूली बच्चों के साथ स्कूल प्रांगण में मध्यान्ह भोजन ग्रहण किया।

जिले के अधिकारियों को अपने बीच पाकर बच्चे एवं ग्रामीण खुश हुए।पुलिस अधीक्षक के उक्त अनूठी पहल से ग्रामीण काफी भावूक हुये एवं क्षेत्र में आने के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया।

उक्त कार्यक्रम में जिले के जिला सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डाण्डे (ऑप्स), उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सतीश भार्गव, एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी, पुलिस अधिकारी कर्मचारी, शिक्षक शिक्षिकाएं, स्कूली छात्र छात्राएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button