दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SP जितेंद्र शुक्ला ने जिले के अधिकारियों की ली बैठक, आने वाले त्यौहारों के बंदोबस्त हेतु चौकस रहने की दी हिदायत

भिलाई। जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग व्दारा पुलिस कण्ट्रोल रूम, भिलाई में जिले के राजपत्रित अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारी की बैठक ली गयी। बैठक में लंबित अपराधों की समीक्षा करने, नियमानुसार नियत समय पर इनका निराकरण किए जाने हेतु थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त पत्रों का वाचन गणना समय में किए जाने, समस्त कर्मचारियों को ब्रीफिंग करने और समस्त दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने निर्देशित किया गया। जिले में हाल ही में सम्पन्न हुए ग्राम पंचायत चुनाव के निर्विघ्न, शांतिपूर्वक सम्पन्न कराए जाने पर अधिकारियों/कर्मचारियों बधाई दी गयी।

इसी प्रकार आने वाले दिनों में होली, नवरात्रि एवं ईद आदि त्यौहार के दौरान बंदोबस्त हेतु चौकस रहने हिदायत दिया गया। शिकायत आवेदन लेकर थाना/चौकी में आने वाले आवेदकों के शिकायतों को सुनने यथा संभव आवेदक को आश्वस्त किए जाने, लंबित शिकायतों विशेषकर विगत वर्षों के शिकायतों का निराकरण शीघ्र किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

थानों में विगत वर्षों के लंबित मर्गों की जांच शीघ्र पूर्ण कर नियमानुसार निराकरण करने भी निर्देशित किया गया। लंबित गिरफ्‌तारी / स्थायी वारण्टों की तामीली अभियान चलाकर करने, सम्पत्ति संबंधी फरार आरोपियों की पतासाजी गिरफ्‌तारी हेतु सार्थक प्रयास करने, लघु अधिनियम एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के अन्तर्गत अधिक से अधिक कार्यवाही करने, थाने में पदस्थ सभी अधि. / कर्म. दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से धारण करें, इसे थाना/चौकी प्रभारियों को देखने एवं अधीनस्थों को सख्त हिदायत दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

मीटिंग में सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, दुर्ग, अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, जिला दुर्ग, ऋचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात, चिराग जैन, भापुसे, नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, राहुल बंसल, भापुसे, सत्य प्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर, एलेक्जेण्डर किरो, उप पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय, दुर्ग, सदानंद विंध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक, यातायात, हेम प्रकाश नायक, उप पुलिस अधीक्षक, काईम, अजय सिंह, परि. उप पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button