छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP डॉ. लाल उमेद सिंह ने ओपन परीक्षा के विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला, पुलिस गांव से परीक्षा केन्द्र तक पहुचाने के लिए करेगी निःशुल्क वाहन की व्यवस्था

कवर्धा। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र और अति नक्सल प्रभावित गांवों के बच्चों को शिक्षित करने और उनकी पढ़ाई लिखाई जारी रखने के लिए को कक्षा 10वीं व 12वीं का ओपन परीक्षा का फॉर्म 250 से अधिक बच्चों भरावाया गया हैं। आज ओपन परीक्षा कक्षा दसवीं का पहला पेपर था। जहां पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने ओपन परीक्षा में शामिल हुए सभी 150 परीक्षार्थियों से बोड़ला थाना परिसर में मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया तथा परीक्षा संबंधित आवश्यक टिप्स भी बताया। पुलिस अधीक्षक ने सभी परीक्षार्थियों से कहा कि
पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने परीक्षार्थियों का हाल चाल भी जाना और बेहतर तरीक़े से परीक्षा देने कहा गया। उन्होंने पुलिस ट्रेनिंग में भाग लेने व कॉलेज में दाख़लि लेने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोडला जगदीश उइके, थाना प्रभारी बोड़ला श्री व्यास नरायण चुरेन्द्र और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

गांव से परीक्षा केन्द्र तक निःशुल्क वाहन की व्यवस्था

परीक्षार्थियों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षार्थियों के गांव से परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाने के लिए निःशुल्क व्यवस्था की गई है। जिससे परीक्षार्थी अपने परीक्षा केन्द्र पहुंचकर आसानी से ही परीक्षा दिला रहे है। पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के निर्देशन, अतरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन में कबीरधाम पुलिस द्वारा ओपन परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को निःशुल्क पुस्तक, शैक्षणिक सामाग्री वितरण किया गया है। पुलिस के जवानो ने उनके गांव में ही पहुंचकर परीक्षार्थियों को निःशुल्क पुस्तक वितरण किया गया है। इससे अब क्षेत्र के दूसरे परीक्षार्थी भी पुलिस अधीक्षक से दूरभाष से संपर्क कर सहयोग के लिए निवेदन किया। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल उन परीक्षार्थियों के लिए वाहन की व्यवस्था किया गया।

पुलिस द्वारा गांव में ही कोचिंग के माध्यम से दे रहे निःशुल्क शिक्षा

पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि कबीरधाम पुलिस द्वारा वर्ष 2022-23 में 250 से अधिक बच्चों को कक्षा 10वीं व 12वीं का ओपन परीक्षा का फॉर्म भरावाया गया हैं। उन्होंने बताया कि अधिक दूरी होने के कारण स्कूल या कोचिंग सेंटर तक पहुंचने में असमर्थ विद्यार्थियों के लिए कबीरधाम पुलिस द्वारा वनांचल के शिक्षित युवाओं के माध्यम से ही नक्सल प्रभावित गांवों के विद्यार्थियों को कोचिंग के माध्यम से शिक्षा दिलाई जा रही है।

सैकड़ों विद्यार्थियों ने ओपन परीक्षा पास कर शासकीय सेवा, स्वरोजग़ार व कॉलेज की कर रहे है पढ़ाई

ज्ञात हो कि पुलिस द्वारा वनांचल के शाला त्यागी लगभग 250 बच्चों को ओपन परीक्षा दिला रहे है। पूर्व सालों में भी 100 अधिक विद्यार्थियों ने ओपन परीक्षा पास करके कुछ शासकीय सेवा में व कुछ स्वरोजग़ार व कॉलेज की पढ़ाई कर रहें हैं। परीक्षार्थी एसपी डॉ. सिंह को साथ पाकर बहुत खुश हुए।

आत्मसर्पित नक्सलियों ने दिलाई ओपन की परीक्षा

नक्सली लगातार आत्म समर्पण कर समाज की मुख्य धारा में लौट रहें है। पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के निर्देश पर कबीरधाम पुलिस आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए के प्रयास कर रही है। इस दिशा में की गई पहल के परिणाम भी लगातार दिखाई दे रहे हैं। कबीरधाम पुलिस ने 6 आत्मसमर्पित नक्सलियों को ओपन परीक्षा का फार्म भरवाया। जिसने आज 02 आत्मसमर्पित नक्सलियों अपना परीक्षा दिलाया।

सुदूर वनांचल क्षेत्र पर कर रहे फोकस

पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह ने बताया कि जिला पुलिस का उद्देश्य है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चे भी शिक्षा से जुड़े। इससे बच्चों को सतत सीखने को मिल सके। सुदूर वनांचल के बच्चों को शिक्षा के प्रति अनवरत जागरूक और जोड़े रखने कबीरधाम पुलिस का प्रयास सतत जारी है। कबीरधाम के पुलिस अधिकारी, जवानों द्वारा पूर्व में भी कई विशेष कार्य किए गए थे। इस कारण लोगों का पुलिस के प्रति नजरिया बदला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button