छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP त्रिलोक बंसल के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च, नागरिकों को अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु अपील की गई

फ्लैग मार्च में 250 से अधिक अधिकारी/कर्मचारी हुए शामिल…पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पांडे द्वारा अपने दल बल के साथ खैरागढ़, ठेलकाडीह,जालबांधा, छूईखड़ान, गंदई क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया…

खैरागढ़। कैसीजी जिले में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 स्वतंत्र, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन पर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पांडे के नेतृत्व में दिनांक 22/4/2024 को पिपरिया से खैरागढ़, ठेलकाडीह, जालबान्धा, छुईखड़ान, गंदई क्षेत्र मे फ्लैग मार्च निकाला गया।

पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के द्वारा लोकसभा चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से बिना किसी प्रकार के दबाव, कोई भी प्रलोभन के नागरिकों को अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु अपील की गई।

असामाजिक तत्वों को चेक कर संदिग्ध लोगों से पूछताछ किया गया जिससे असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना रहेगा और आम जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास बना रहे।

फ्लैग मार्च में थाना खैरागढ़,ठेलकाडीह ,छुईखदान गंडई पुलिस स्टॉप सहित बाहर राज्य से आए आईटीबीपी के 250 से अधिक अधिकारी/जवान हुए शामिल।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button