छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP विजय अग्रवाल ने गुम हुए 230 नग मोबाइल फोन उनके मालिकों को किया सुपूर्द, रिकवर मोबाइलों की कीमत लगभग 32 लाख रुपये

पुलिस टीम द्वारा जिला रायपुर, महासमुंद, दुर्ग, बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर चांपा, बेमेतरा, बालोद, धमतरी, शक्ति, कबीरधाम, कोरिया आदि जिलों से किया गया मोबाइल रिकवर…अभियान में दीगर राज्य उड़ीसा, गोंदिया महाराष्ट्र आदि से भी किया गया मोबाइल रिकवर…

बलौदाबाजार। जिले के विभिन्न थानों में विगत कुछ समय से दर्ज मोबाइल गुमने की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुये जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइलों को रिकवर करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें सीसीटीएनएस प्रभारी प्रधान आरक्षक विनोद सिंह, आरक्षक मुकेश तिवारी, प्रशांत दीवान, धर्मेंद्र यादव, प्रवीण यादव, कमलेश श्रीवास, नारायण देवांगन, अमीर राय* की टीम द्वारा विशेष अभियान के तहत जिले के विभिन्न थानों में दर्ज गुम मोबाइल की रिपोर्ट पर तत्परतापूर्वक अथक प्रयास, लगन एवं मेहनत से खोजबीन करते हुए 230 नग गुम मोबाइलों को रिकवर करने में सफलता*प्राप्त हुई है।

रिकवर किये गये विभिन्न कंपनियों के मोबाइल की अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 32 लाख रूपये है। अभियान में पुलिस टीम द्वारा जिला रायपुर, महासमुंद, दुर्ग, बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर चांपा, बेमेतरा, बालोद, धमतरी, शक्ति, कबीरधाम, कोरिया आदि जिलों के सांथ-सांथ दीगर उड़ीसा, गोंदिया महाराष्ट्र से भी मोबाइल रिकवर किया गया है।

आज दिनांक 04.08.2024 को 12.00 बजे पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह एवं हेमसागर सिदार द्वारा जिला पंचायत बलौदाबाजार सभागृह में उक्त सभी मोबाइलों को उनके मालिकों के सुपूर्द किया गया। मोबाइल गुम होने पर उसके मिलने की आस खो चुके लोगों को उनका खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर उन सभी के द्वारा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित कर प्रसन्नता व्यक्त किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा चर्चा करते हुए बताया गया कि पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी निरंतर चलता रहेगा। साथ ही उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को कहीं भी लावारिस मोबाइल पड़ा हुआ मिले या कोई व्यक्ति बिना रसीद के कम कीमत में मोबाइल उपलब्ध करा रहा है, तो ऐसा मोबाइल चोरी का अथवा किसी अपराध में उक्त मोबाइल का प्रयोग किया गया, हो सकता है।

ऐसी परिस्थिति में तुरंत अपने निकटतम थाने में इसकी सूचना देकर एक सच्चे नागरिक होने का कर्तव्य निभावे। सांथ ही उन्होंने अपील किया कि, अपना मोबाइल सुरक्षित रखें। किसी व्यक्ति का मोबाइल पाने वाला, दीगर व्यक्ति उस मोबाइल का गलत उपयोग कर सकता है, इसलिए अपना मोबाइल संभाल कर रखें।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों को नवीन कानून के विषय, साइबर अपराध एवं यातायात नियमों के संबंध में भी जानकारी दिया गया। कार्यक्रम में निरीक्षक शशांक सिंह द्वारा नवीन कानून में निहित प्रावधानों, प्रक्रिया तथा साइबर अपराध से बचाव सतर्कता एवं बचाव के संबंध में जानकारी दिया गया। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा यातायात नियमों का पालन करते हुए सुगम एवं सुरक्षित परिवहन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button