दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SP शलभ सिन्हा ने अंधेकत्ल का किया खुलासा: पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर ही गुत्थी सुलझाया, प्रेमी ही निकला महिला का हत्यारा

दुर्ग। दिनांक 12.09.2023 को सुबह सूचना मिली कि एक अज्ञात महिला का शव करगाडीह महुआरी भाठा के पास पडा हुआ है कि सूचना पर उतई पुलिस द्वारा रवाना होकर तत्काल घटना स्थल पहुंचने पर उक्त शव की तस्दीक कराने पर शव की पहचान जमुना बाई गोस्वामी निवासी बाबा पारा आदर्ष नगर उतई के होने से मृतिका की मां की रिपोर्ट पर मर्ग इंटिमेशन एवं अपराध दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार साहू पुलिस के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में हमराह थाना प्रभारी उतई कपिल देव पाण्डेय, चौकी प्रभारी मचांदुर पुरूषोत्तम कुर्रे एवं अन्य हमराह स्टाफ के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजनों से एवं आसपास के लोगो से पुछताछ करने पर पता चला कि मृतिका जमुना बाई का प्रेम प्रसंग विगत दो वर्षो से मेशन ठेकेदारी का काम करने वाले यशवंत साहू निवासी पुरई से चल रहा था।

जिसके संबंध में पता करने पर घटना के बाद से ही गांव से फरार होने की जानकारी मिली कि शक एवं संदेह के आधार पर पुलिस के द्वारा संदेही यशवंत साहू की तलाश कर पकडे एवं पुछताछ करने पर बताया कि मैं मेशन ठेकेदारी का काम करता हूं मेरा परिचय मृतिका जमुना बाई गोस्वामी आदर्श नगर उतई से करीब 03-04 वर्ष पूर्व हुआ है जमुना बाई मेरे साथ करीब 02 साल से लगातार मजदूरी काम करती थी इसी बीच हम दोनो का प्रेम संबंध हो गया फिर हम दोनो एक दुसरे से मिलने जुलने लगे थे एवं मृतिका के मोबाईल पर मैं अपने मोबाईल से बातचीत करता था मेरी पत्नि दामिनी साहू को हमारे प्रेम संबंध के बारे में जानकारी हो गया था।

जिससे मेरी पत्नि मुझसे नराज रहती थी करीब 01 वर्ष पूर्व जब मैं मेरी पत्नि दामिनी और मृतिका जमुना बाई ग्राम पुरई में साईट में काम कर रहे थे तब मेरी पत्नि मुझे और जमुना बाई को समझाते हुए बोली कि तुम लोग जो कर रहे हो गलत है इसी बात को लेकर मेरी पत्नि करीब 04-05 माह पूर्व से मुझे छोडकर अपने मायके भोथीपार चली गयी है तब से मैं परेशान रहता था एवं मृतिका जमुना बाई जो मुझसे बार बार फोन करके मिलने कहती थी और खर्चा पानी के लिए पैसा भी मांगती थी जिस बात से मैं परेशान होकर जमुना बाई की हत्या करने का सोच लिया था। मैं तीन चार दिन पहले से ही सुपर सिक्सर कंपनी का नया ब्लेड को अपने पर्स में रखा था कि दिनांक 11.09.2023 को करीब 07.00 बजे शाम को मुझे फोन करके महुआरी भाठा करगाडीह मिल के पीछे बुलाई मैं घर से पैदल पहुंचा जमुना बाई वंही खेत के मेड में बैठी थी साथ में एक प्लास्टीक की खाली बाल्टी लेकर आयी थी बाल्टी क्यों लाये हो पुछने पर घर में शौच करने जा रही हूं बोलकर बहाना बनाकर आयी हूं बताई मैं भी उसके पास बैठा फिर जमुना मुझसे मेरे खर्चा पानी के लिए 04 हजार रूपया दो बोली मेरे पास पैसा नही है बोलने पर हम दोनो के बीच विवाद हो गया चुंकी मैं पहले से ही हत्या करने का मन बना चुका था इसलिए मैं जमुना बाई के ही गमछा से जमुना बाई के गला को कस दिया।

जमुना बाई छटपटाने लगी और मेरे चेहरे पर अपने हाथ से छोडाने की कोशिश की जिससे मेरे दाहिने एवं बांये आंख के नीचे खरोच लगा है। गला दबाने से बेहोष होकर नीचे गिर गई जिसे मैं खीचकर मेड के नीचे ले गया। फिर मैं अपने पर्स में रखे सुपर सिक्सर ब्लेड को पर्स से निकालकर जमुना बाई के गले में कई बार ब्लेड चलाकर काट दिया मैं अपने हाथ में लगे खुन को मृतिका जमुना बाई के गमछा से पोछा और घटना में प्रयुक्त सुपर सिक्सर ब्लेड को मेड के नीचे फेंका हूं तथा पैदल घर पहुंचकर सो गया। आरोपी को आज दिनांक 12.09.23 को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर आरोपी यशवंत साहू के द्वारा घटना में प्रयुक्त किये गये हथियार ब्लेड और पहने हुए कपडे को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय, उप निरी0 पुरूषोत्तम कुर्रे, सउनि मनहोहन साहू , सउनि नेमन सिंह साहू , सउनि मोह0 शरीफुद्दीन शेख , सउनि राजकुमार देशमुख, प्र0आर0 1052 हेमंत चंदेल, 1463 भिष्म नारायण साहू , आर0 1098 विजय कुर्रे, आर0 967 दुष्यंत लहरे आर0 जगेन्द्र साहू आर0 चुम्मन हरी नेताम , एसीसीयू के सउनि चंद्रशेखर सोनी , प्र0आर0 रोमन सोनवानी, सगीर खान आर0 राजकुमार चंद्रा, मेघराज चेलक, अश्वनी यदु, अजय ढीमर की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button