देश-दुनियाफीचर्ड

कांग्रेस नेता के होटल में पकड़ाया सेक्स रैकेट: पुलिस अफसर आकांक्षा पांडेय ने ग्राहक बनाकर भेजा था पुलिसकर्मी, 7 महिला सहित कई पकड़ाए

कांग्रेस नेता के होटल में सेक्स रैकेट पकड़ा गया है। शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ऑफिसर आकांक्षा पांडेय ने ग्राहक बनाकर एक पुलिसकर्मी को भेजा था। उससे मिली जानकारी के आधार पर शनिवार देर रात पुलिस टीम ने होटल में छापा मारकर कमरों से सात युवतियों चार युवकों व मैनेजर को पकड़ा है। इसी होटल में वर्ष 2023 में भी क्राइम ब्रांच ने छापेमारी कर युवक-युवतियों को पकड़ा था…

 

कानपुर (ए)। कांग्रेस नेता राजेश सिंह के होटल में सेक्स रैकेट पकड़ा गया है। शिकायतें मिलने के बाद एसीपी आकांक्षा पांडेय ने ग्राहक बनाकर एक पुलिसकर्मी को भेजा था। उससे मिली जानकारी के आधार पर शनिवार देर रात पुलिस टीम ने होटल में छापा मारकर कमरों से सात युवतियों, चार युवकों व मैनेजर को पकड़ा है।

इसी होटल में वर्ष 2023 में भी क्राइम ब्रांच ने छापेमारी कर युवक-युवतियों को पकड़ा था। राजेश सिंह ने बताया कि होटल उनका है, लेकिन उन्होंने उसे दो लोगों को किराये पर दे रखा है।

रिसेप्शन पर एक युवक उससे मिला। उसने होटल में रुकने व लड़कियों के बारे में इशारे किए। उसने एक हजार से 20 हजार रुपये तक रेट बताए। इसके बाद एसीपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर दी। इस दौरान होटल के कमरों में सात युवतियां व चार युवक मिले।

एसीपी ने बताया कि होटल में अनैतिक कार्य होने की कुछ दिनों से शिकायत मिलने पर एक युवक को भेजा गया था। वह पुलिसकर्मी नहीं था। होटल का मैनेजर हर्ष गुप्ता भी पकड़ा गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

डिलाइट टाकीज से कुछ दूरी पर होटल राजेन्द्रा पैलेस है। पुलिस के मुताबिक यहां लंबे समय से सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना मिल रही थी। इसी के चलते शनिवार की रात एसीपी अकांक्षा पांडेय ने एक सिपाही को क्लाइंट बनाकर भेजा। मौके पर हर्ष गुप्ता और लोकेश बाजपेयी मिला जिसने लड़कियां उपलब्ध होने की बात कही। सौदा तय होने के बाद सिपाही ने टीम को इशारा किया जिसके बाद पुलिस ने छापा मारा। एसीपी अकांक्षा ने बताया कि मैनेजर हर्ष गुप्ता डे और लोकेश बाजपेयी नाइट मैनेजर है। सात लड़कियां और चार लड़कों को पकड़ा गया है। सभी से पूछताछ चल रही है। होटल संचालक समेत सभी पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई।

होटल कांग्रेस नेता राजेश सिंह का है। राजेश सिंह ने बताया कि हरदोई निवासी अशोक पटेल और पुनीत कुमार को डेढ़ लाख रुपये मासिक किराये पर होटल दिया था। यहां इस तरह की गतिविधियां चल रही हैं, इसकी जानकारी नहीं है। समझौते में भी स्पष्ट है कि होटल में किसी तरह का अनैतिक, असंवैधानिक अथवा गैरकानूनी कार्य नहीं किया जाएगा।

डीसीपी पूर्वी, सत्यजीत गुप्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सेक्स रैकेट की शिकायतें मिल रही थीं। लीड मिलने के बाद छापा मारकर यहां से लड़के-लड़कियों को पकड़ा गया है। मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button