छत्तीसगढ़फीचर्ड

SSP डॉ संतोष सिंह के देर रात निकले सड़क पर, स्वयं खड़े रहकर करवाई चेकिंग, थानों का भी किया निरीक्षण

रायपुर। एसएसपी डॉ. संतोष सिंह देर रात में निकल औचक थाना ख़मतराई, उरला पहुंचे और थाना का निरीक्षण किया। उन्होंने नाइट पैट्रोलिंग को चेक करने के साथ ही थाने के लॉकअप का अवलोकन किया और थाने के नाईट ऑफिसर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही मरीन ड्राइव, जय स्तम्भ चौक, एनआईटी के सामने और अन्य चेक पॉइंट का जायजा लिया। चेकिंग के दौरान ड्रंकन ड्राइविंग पर गाड़ियों की जप्ती और दर्जनों संदिग्ध लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। कुछ के साथ चाकू पकड़ा गया जिन पर आर्म्स एक्ट किया जा रहा है। देर रात तक चेकिंग चलती रही।

इस दौरान एएसपी लखन पटले, सीएसपी आज़ाद चौक अमन कुमार झा व सीएसपी सिविल लाईन अजय कुमार उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button