खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SSP रामगोपाल गर्ग द्वारा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के दिए गए निर्देश का दिखा असर, 585 लंबित प्रकरणों का न्यायालय में पेश किया गया चालान

माह दिसम्बर में आज दिनांक तक लगभग 585 लंबित प्रकरणों के माननीय न्यायालय में पेश किये गये चालान…लगभग 79 प्रकरणों में साक्ष्य का अभाव एवं घटना के साक्ष्य न पाये जाने पर खात्मा एवं खारजी चाक किया गया…लगभग 501 प्रकरणों की विवेचना पूर्ण कर तैयार किया गया चालान…

दुर्ग। जिले में लंबित अपराधों एवं चालानों की समीक्षा किये जाने एवं वर्ष समाप्ति को दृष्टिगत रखते हुये रामगोपाल गर्ग, भापुसे, वरि. पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग व्दारा राजपत्रित अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारियों की बैठक ली जाकर लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण एवं लंबित चालान अविलम्ब न्यायालय पेश किये जाने हेतु सख्त हिदायत दिया गया है, जिसके परिप्रेक्ष्य में अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, दुर्ग एवं अनंत साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, दुर्ग व्दारा थाना/चौकी प्रभारियों से दिये गये निर्देशों का प्रतिदिन पालन कराया जाकर विवेचना पूर्ण लंबित प्रकरणों एवं लंबित चालान न्यायालय पेश कराया जा रहा है।

माह दिसम्बर में आज दिनांक तक लगभग 585 प्रकरणों का चालान माननीय न्यायालय में पेश किया जा चुका है, इसी प्रकार लगभग 79 प्रकरणों की विवेचना उपरांत चालान योग्य साक्ष्य प्राप्त न होने एवं घटना के साक्ष्य न पाये जाने पर खात्मा एवं खारजी चाक किया गया है, जिसे न्यायालय से स्वीकृत कराया जा रहा है।

इसी प्रकार लगभग 501 प्रकरणों की विवेचना पूर्ण कर चालान तैयार किया गया है, जिसे शीघ्र पेश किया जाएगा एवं अधिक से अधिक लंबित अपराधों के निराकरण का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button