खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

SSP सदानंद कुमार ने स्वयं उपस्थित होकर चेकिंग कार्यवाही में लगे पुलिस बल को किया निर्देशित

समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी की उपस्थिति में एमसीपी लगाकर सभी वाहनों की, की गई चेकिंग…दिनांक 18-19.04.2024 की रात्रि 11:00 बजे से लेकर रात्रि 02:00 बजे तक चलाया गया सघन चेकिंग अभियान…

बलोदाबाजार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर के मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा चुनाव में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए, असामाजिक एवं अपराधिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। साथ ही जुआ, सट्टा, अवैध रूप से शराब बिक्री जैसे अंवैधानिक कार्यों में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कर लगातार छापामार अभियान भी चलाया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त विभिन्न थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले लोगों के विरुद्ध भी कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कल दिनांक 18-19.04.2024 की रात्रि 11:00 बजे से लेकर रात्रि 02:00 तक जिले के सभी प्रमुख सड़क मार्गों में एमसीपी लगाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों की उपस्थिति में सडक मार्ग से गुजरने वाली प्रत्येक मोटरसाइकिल, चारपहिया वाहन एवं भारी वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान वाहन चालकों से पूछताछ कर, वाहन के अंदर रखे हुए सामान एवं उनके कागजात आदि का सुक्ष्म निरीक्षण किया गया। साथ ही उनसे रात्रि के समय यात्रा करने के प्रयोजन के बारे में भी जानकारी ली गई।

अभियान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर द्वारा थाना भाटापारा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत लगाए गए एमसीपी पाईंट में स्वयं उपस्थित होकर अभियान में लगे पुलिस बल को चेकिंग कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

आगामी लोकसभा चुनाव के शांतिपूर्ण निष्पादन हेतु इस प्रकार सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा, जिससे चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी अथवा कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका को पूरी तरीके से समाप्त किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button