भिलाई। भिलाई नगर पालिक निगम चुनाव 2026 के लिए वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होते ही शहर की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आरक्षण की नई तस्वीर ने कई मौजूदा पार्षदों और चुनाव की तैयारी कर रहे नेताओं के सामने अपने पुराने वार्ड से चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
भिलाई निगम में कुल 23 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें 8 वार्ड OBC महिला तथा 15 वार्ड OBC सामान्य वर्ग के लिए रखे गए हैं। आरक्षण बदलने से कई वार्डों में संभावित प्रत्याशियों की रणनीति भी प्रभावित हुई है।
दया सिंह और नीरज पाल के सामने नई चुनौती
आरक्षण का असर भाजपा नेता एवं उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह की चुनावी रणनीति पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार उनका वर्तमान वार्ड OBC के लिए आरक्षित हुआ है। ऐसे में उन्हें आरक्षण की स्थिति और चुनावी समीकरणों को देखते हुए आगे की रणनीति तय करनी होगी।
वहीं, महापौर नीरज पाल के लिए भी आरक्षण के बाद परिस्थितियां बदली हैं। यदि उनके मौजूदा वार्ड से चुनाव लड़ने की स्थिति अनुकूल नहीं रहती है, तो उन्हें किसी दूसरे वार्ड से चुनाव मैदान में उतरने का विकल्प तलाशना पड़ सकता है।
नए चेहरों को मिल सकता है मौका
वार्ड आरक्षण के बाद कांग्रेस और भाजपा समेत सभी राजनीतिक दलों के सामने प्रत्याशी चयन की चुनौती बढ़ गई है। जिन वार्डों में वर्तमान पार्षदों के लिए दोबारा चुनाव लड़ने की राह मुश्किल हुई है, वहां पार्टियां नए और मजबूत चेहरों को मौका दे सकती हैं। इससे निगम चुनाव में टिकट की दावेदारी को लेकर भी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
ये वार्ड OBC आरक्षित
OBC आरक्षित वार्डों में वार्ड क्रमांक 42 गौतम नगर खुर्सीपार, 07 राधिकानगर (महिला), 21 कैलाश नगर कुरुद, 56 सेक्टर-2 पश्चिम, 26 रामनगर मुक्तिधाम (महिला), 06 प्रियदर्शिनी परिसर (महिला), 40 शहीद चुन्नू यादव नगर छावनी और 19 राजीव नगर कोहका सहित कुल 23 वार्ड शामिल हैं।
अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि महापौर नीरज पाल और दया सिंह किस वार्ड से चुनावी मैदान में उतरते हैं, वहीं राजनीतिक दल किन नए चेहरों पर भरोसा जताते हैं। आरक्षण के बाद बदले समीकरण आने वाले दिनों में भिलाई निगम की चुनावी राजनीति की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
भिलाई निगम वार्डवार आरक्षण सूची
1 जुनवानी SC
2 स्मृति नगर OBC
3 मॉडल टाउन OBC
4 नेहरू नगर OBC
5 कोसानगर SC
6 प्रियदर्शिनी परिसर OBC महिला
7 राधिकानगर OBC महिला
8 कृष्णा नगर SC महिला
9 राजीव नगर सुपेला SC
10 लक्ष्मी नगर OBC
11 फरीद नगर कोहका सामान्य महिला
12 रानी अवंती बाई कोहका सामान्य महिला
13 पुरानी बस्ती कोहका सामान्य
14 शांति नगर सामान्य
15 अंबेडकर नगर कोहका सामान्य महिला
16 सुपेला सामान्य
17 नेहरू भवन वार्ड सामान्य
18 कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी सामान्य
19 राजीव नगर कोहका OBC
20 वैशाली नगर सामान्य
21 कैलाश नगर कुरुद OBC
22 कुरुद बस्ती सामान्य
23 घासीदास नगर सामान्य महिला
24 हाउसिंग बोर्ड सामान्य महिला
25 जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड सामान्य
26 रामनगर मुक्तिधाम OBC महिला
27 शास्त्री नगर OBC
28 प्रेम नगर सामान्य
29 वृंदानगर सामान्य महिला
30 प्रगतिनगर सामान्य
31 मदर टेरेसा नगर सामान्य
32 वैकुंठ धाम सुंदर नगर SC
33 संतोषी पारा कैम्प-2 सामान्य
34 वीर शिवाजी वार्ड सामान्य
35 शारदा पारा सामान्य महिला
36 श्याम नगर SC
37 संत रविदास नगर OBC महिला
38 सोनिया गांधी नगर OBC महिला
39 चंद्रशेखर आजाद नगर OBC
40 शहीद चुम्मन यादव नगर छावनी OBC
41 औद्योगिक क्षेत्र छावनी सामान्य
42 गौतम नगर खुर्सीपार OBC
43 बापूनगर खुर्सीपार SC महिला
44 लक्ष्मीनारायण वार्ड OBC
45 बालाजी नगर खुर्सीपार OBC महिला
46 दुर्गा मंदिर खुर्सीपार OBC
47 राधाकृष्ण मंदिर न्यू खुर्सीपार सामान्य महिला
48 जोन-03 खुर्सीपार सामान्य महिला
49 सुभाष मार्केट OBC
50 शास्त्री नगर खुर्सीपार सामान्य
51 शहीद वीर नारायण सिंह नगर SC
52 सेक्टर-03 ST
53 सेक्टर-01 उत्तर सामान्य
54 सेक्टर-01 दक्षिण OBC महिला
55 सेक्टर-02 पूर्व सामान्य
56 सेक्टर-02 पश्चिम OBC
57 सेक्टर-04 पूर्व सामान्य
58 सेक्टर-04 पश्चिम सामान्य
59 सेक्टर-05 पूर्व सामान्य
60 सेक्टर-05 पश्चिम सामान्य
61 सेक्टर-06 पूर्व ST महिला
62 सेक्टर-06 मध्य ST
63 सेक्टर-06 पश्चिम सामान्य महिला
64 सिविक सेंटर सेक्टर-10 सामान्य
65 सेक्टर-10 सामान्य
66 सेक्टर-07 पूर्व OBC महिला
67 सेक्टर-07 पश्चिम सामान्य
68 सेक्टर-08 OBC
69 सेक्टर-09 हॉस्पिटल सेक्टर SC महिला
70 शहीद कौशल यादव वार्ड सामान्य महिला
OBC: 23 वार्ड — इनमें 8 OBC महिला और 15 OBC सामान्य
SC: 8 वार्ड
ST: 3 वार्ड — इनमें 1 ST महिला
सामान्य वर्ग: शेष वार्ड, जिनमें महिला आरक्षण वाले वार्ड भी शामिल














































