BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शकुंतला और शारदा विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने किया योग, डायरेक्टर संजय ओझा ने कहा- योग भारत की संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं

भिलाई। 21 जून 2026 की सौरभमय-शांत वातावरण में शकुंतला विद्यालय के प्रांगण में शकुंतला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा, प्राचार्य विपिन कुमार, प्रभारीगण व समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी ने बड़े उत्साह और सजकता के साथ योगासन-प्राणायाम-योग प्रशिक्षिका ममता साहू के निर्देशन में किया। निर्देशिका ने योग मुद्रा के लाभ, सावधानी उसके परिणाम को बड़ी सहजता से समझाया। लगभग एक घंटे के इस अल्प शिविर में स्वस्थ, आसन व व्यायाम संबंधी भिन्न-भिन्न योगासन की चर्चा की गई ।

इस शिविर की पूर्णता पर ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, महर्षि पतंजलि के इस विज्ञान से आज पूरा जनमानस तन, मन और आत्मा की स्वास्थ्य त्रिवेणी योग में डुबकी लगाकर अपने पूरे जीवन को नई ऊर्जा और सकारात्मक ‘ ओरा’ से जीवन को प्रकाशित कर रहा है। योग दिवस एक विशेष अवसर नहीं बल्कि जीवन की स्वाभाविक स्वास्थ्य की प्रक्रिया है, जिससे बिना किसी प्रश्नचिन्ह के अपनाना चाहिए।

वही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शारदा विद्यालय, रिसाली में भी उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः प्रार्थना एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।

इसके पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वज्रासन सहित अनेक योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं समर्पण के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय ओझा, डायरेक्टर, शकुंतला ग्रुप ऑफ स्कूल्स, रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि योग भारत की संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो मनुष्य को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाता है। उन्होंने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय की मैनेजर ममता ओझा, प्राचार्य रूद्र कांत झा, हेडमिस्ट्रेस पुष्पा सिंह, सीनियर मिस्ट्रेस शेष्टी राव, विभाग प्रभारी श्रीमती पूजा बब्बर सहित समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने स्वस्थ, तनावमुक्त एवं सकारात्मक जीवन के लिए प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ किया गया।
धन्यवाद ज्ञापन सार्वजनिक शिक्षा विभागाध्यक्ष शशांक गुप्ता द्वारा किया गया। योग सत्र का सफल संचालन प्रशिक्षिकाओं आर्या एवं शैलेंद्री ने किया।

Related Posts