BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र बनाकर 16.15 लाख रुपए की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं बीएसपी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर आरोपी द्वारा धोखाधड़ी की गई…4 पीड़ितों से कुल 16,15,000 रुपये लेकर फर्जी जॉइनिंग लेटर जारी कर छलपूर्वक ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया…आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी एवं कूटरचना संबंधी गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई…विवेचना के दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत कर रिमाण्ड पर भेजा गया…

 

भिलाई। प्रार्थिया उपासना देशमुख निवासी तितुरडीह द्वारा थाना भिलाई नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी सातुम सेम्युल गुज्जर उर्फ आदी द्वारा शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं बीएसपी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर विभिन्न समय में फर्जी नियुक्ति पत्र एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर प्रार्थिया एवं अन्य व्यक्तियों से कुल 16,15,000 रुपये की धोखाधड़ी की गई।

प्रकरण में अपराध क्रमांक 212/2026 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी सातुम सेम्युल गुज्जर उर्फ आदी, उम्र 34 वर्ष, निवासी एमआईजी 01/84 हुडको भिलाई को चिन्हांकित कर दिनांक 29.04.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा फर्जी जॉइनिंग लेटर एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर छलपूर्वक धन अर्जित करना पाया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रिमाण्ड पर भेजा गया है।

घटनास्थल : इंडियन कॉफी हाउस सेक्टर-09 भिलाई, हुडको भिलाई, रायपुर मंत्रालय सहित अन्य स्थान।

आरोपी का नाम : सातुम सेम्युल गुज्जर उर्फ आदी, उम्र 34 वर्ष, निवासी एमआईजी 01/84 हुडको भिलाई।

जप्त सामग्री : 1. फर्जी नियुक्ति पत्र एवं कूटरचित दस्तावेज।
2. प्रकरण से संबंधित दस्तावेजी साक्ष्य।
3. इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य साक्ष्य जब्त।

Related Posts