BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर गर्भवती करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी चारामा पुलिस की गिरफ्त में…घटना के बाद फरार आरोपी को पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही कर गिरफ्तार किया…दुष्कर्म करने से पीड़िता 6 माह की गर्भवती हो गई। जब पीड़िता ने शादी करने की बात कही तो आरोपी ने गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी…

 

 

कांकेर। थाना चारामा में दर्ज अपराध क्रमांक 62/2026 धारा 137(2), 87, 64(2)(ड), 296, 351(3) बीएनएस के तहत प्रार्थिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपनी नानी के घर रहकर मकान निर्माण कार्य में मजदूरी करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान आरोपी प्रवीण कुरेटी निवासी बड़भूम थाना गुरूर जिला बालोद से हुई।

आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर पीड़िता को अपने साथ रखा गया तथा कई बार शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म किया गया, जिससे पीड़िता 6 माह की गर्भवती हो गई। जब पीड़िता ने शादी करने की बात कही तो आरोपी ने गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी तथा शादी से इंकार कर फरार हो गया।रिपोर्ट पर थाना चारामा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी कर दिनांक 23.04.2026 को आरोपी प्रवीण कुरेटी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण : प्रवीण कुरेटी पिता बल्दूराम कुरेटी, उम्र – 22 वर्ष, निवासी – ग्राम बड़भूम, थाना गुरूर, जिला बालोद (छ.ग.)

Related Posts