BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

वोटर आईडी कार्ड देने के बहाने अपने घर बुलाकर जबरन दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता के द्वारा सखी सेंटर पहुंचकर अपने साथ हुए दुष्कर्म के संबंध में अवगत कराई तथा घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। पीड़िता सखी सेंटर के माध्यम से थाना कोतवाली पहुंचकर आरोपी सतीश माड़वी के विरुद्ध जबरन दुष्कर्म करने के सबंध में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई…

 

 

बीजापुर। थाना कोतवाली बीजापुर में पीड़िता द्वारा अपने साथ हुए दुष्कर्म की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी सतीश माड़वी ने अटल आवास स्थित अपने निवास पर वोटर आईडी कार्ड देने के बहाने बुलाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया तथा घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता के द्वारा सखी सेंटर पहुंचकर अपने साथ हुए दुष्कर्म के संबंध में अवगत कराई तथा घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। पीड़िता सखी सेंटर के माध्यम से थाना कोतवाली पहुंचकर आरोपी सतीश माड़वी के विरुद्ध जबरन दुष्कर्म करने के सबंध में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली बीजापुर द्वारा आरोपी सतीश माड़वी के विरुद्ध धारा 64(1), 64(2)(f), 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पीड़िता एवं गवाहों के विस्तृत कथन, परिस्थितिजन्य साक्ष्य एवं अन्य आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। आरोपी सतीश माड़वी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

जिसमें आरोपी द्वारा अपराध कारित करना स्वीकार किया गया। तत्पश्चात आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

Related Posts