BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भाजपा वालों को इस एनओसी के माध्यम से आइना देखना चाहिए : महापौर निर्मल कोसरे

भिलाई 03। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल ने जीई रोड कैनाल रोड से पौनी पसारी चरोदा तक रेलवे परिसर में वैकल्पिक सार्वजनिक सड़क के निर्माण एवं विकास के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी कर दिया है। रेलवे ने यह अनुमति राज्य शासन/स्थानीय निकाय के व्यय पर प्रस्तावित सड़क निर्माण के लिए दी है। महापौर निर्मल कोसरे ने इसकी जानकारी मीडिया को देते हुए स्थानीय भाजपा नेताओं जमकर हमला बोलते हुए उनको विकास विरोधी बताया है। चर्चा के दौरान निगम सभापति कृष्णा चंद्राकर, एमआईसी सदस्य मोहन साहू और अनशन करने वाले पार्षद टेनेंद्र ठाकरे मौजूद रहे।

महापौर निर्मल कोसरे ने बताया कि चरोदा से चरोदा हाइट्स की ओर जाने वाले रोड काफी जर्जर है, जिसके लिए उस क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो के द्वारा टेनेंद्र ठाकरे, मनोज डहरिया, सत्य प्रकाश शर्मा, संजय यादव सहित उधर के जितने पार्षद है उन्होंने मांग उठाई। जो मेन रोड चरोदा से दादर जाने वाली है उसको रेलवे प्रशासन द्वारा लीज पर दिया जा चुका है, जिसके कारण उस रोड को बना पाना संभव नहीं था।
पार्षद टेनेंद्र ठाकरे और उनके वार्ड के लोगों द्वारा बहत्तर घंटे का उपवास अनशन के माध्यम से रख गया। मै भी समर्थन के लिए गया था।

मै डीआरएम का नगर निगम के तरफ से धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने रोड बनाने के लिए एनओसी जारी कर दी है। केनाल रोड से पौनी पसारी रोड के लिए एनओसी मिली है। पहली बार रेलवे में जनता के हित को देखते हुए एनओसी जारी किया है। चरोदा केनाल रोड से चरोदा हाइट्स तक के रोड निर्माण करने का रास्ता अब साफ हुआ है। 13 अगस्त को होने वाले सामान्य सभा में इस रोड को जो कि 1.79 करोड़ रुपए से निर्माण होना था, लेकिन मुख्य मार्ग होने के कारण अब इसको 2 करोड़ से अधिक की राशि में बनाएंगे और सामान्य सभा में सर्वसम्मति से पारित भी करवाएंगे। इस रोड के लिए लड़ाई लड़ने वाले मै उन सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं।

भारतीय जनता पार्टी के लोगों को कहना चाहूंगा कि विकास के कार्यों में उन लोग जो बाधा बन रहे थे, आज जनता की लड़ाई का परिणाम है कि रेलवे प्रशासन ने हमको उसके लिए एनओसी दिया। भाजपा वालों को इस एनओसी के माध्यम से आइना देखना चाहिए कि जनता के हित का काम रोकना और सिर्फ इसलिए रोकना कि वो कांग्रेस को पार्षद है, वहां 20 से 25 हजार लोग रोज आना जाना है और ऐसे कामों को रोड़ा पैदा करना सिर्फ छल की राजनीति करना ये नहीं होना चाहिए। पक्षपात की राजनीति हम कांग्रेसियों की फिदरत में नहीं है।

ज्ञात हो कि वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय), रायपुर की ओर से 10 अगस्त 2026 को नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा आयुक्त को जारी पत्र में कहा गया है कि स्थानीय यातायात एवं आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे परिसर में नहर सीमा के किनारे प्रस्तावित सड़क का निर्माण प्रस्तुत लेआउट प्लान के अनुसार किया जा सकता है।
रेलवे ने एनओसी के साथ कई शर्तें भी निर्धारित की हैं। प्रस्तावित सड़क शुरू होने के बाद सौर संयंत्र से होकर गुजरने वाली वर्तमान चरोदा-दादर जाने वाली वर्तमान सड़क को बंद करना होगा।

रेलवे भूमि पर किसी प्रकार का अतिक्रमण या अवरोध नहीं किया जा सकेगा। सड़क के बड़े मरम्मत एवं सुधार कार्य का पूरा खर्च राज्य शासन, स्थानीय निकाय अथवा संबंधित एजेंसी को वहन करना होगा। इसके अलावा किसी नए मार्गाधिकार अथवा आवागमन के अतिरिक्त अधिकार का निर्माण नहीं किया जाएगा।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित शर्तों का उल्लंघन होने पर जारी एनओसी स्वतः निरस्त मानी जाएगी। संबंधित अधिकारियों को स्थल पर मौजूद अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Related Posts