BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भाजपा वाले जनहित का नहीं सिर्फ अपने हित का सोचते है : सभापति कृष्णा चंद्राकर

भिलाई 03। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल ने जीई रोड कैनाल जंक्शन से पौनी पसारी चरोदा तक रेलवे परिसर में वैकल्पिक सार्वजनिक सड़क के निर्माण एवं विकास के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी कर दिया है। रेलवे ने यह अनुमति राज्य शासन/स्थानीय निकाय के व्यय पर प्रस्तावित सड़क निर्माण के लिए दी है। इसकी जानकारी देते हुए निगम सभापति कृष्णा चंद्राकर ने कहा कि मैं पार्षद टेनेंद्र ठाकरे को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने जनहित में बड़ा मुद्दा उठाया और सक्सेस रहा। महापौर और मै मीटिंग लिए थे कि जनता के हित में रोड बनाना चाहिए उसके लिए 1.79 करोड़ रुपए प्रस्ताव में पास भी कर दिये थे, बाद में विधायक जी को पत्र को भेजा गया लेकिन कुछ गुमराह करने लोगों के झांसा में आकर उनके द्वारा इसको काट दिया गया।

आखिरी में पार्षद को अनशन करना पड़ा और वार्ड के लोगों ने भरपूर समर्थन किया। उस रोड पर सिर्फ कांग्रेस वाले नहीं चलते भाजपा वाले भी चलते है, ऐसे चीजों में इन लोग बाधा लाते है जो अशोभनीय होता है। आज रेलवे प्रशासन भी समझा कि जनहित का मामला है और एनओसी दिया है लेकिन भाजपा वाले जनहित का नहीं सिर्फ अपने हित का सोचते है। इनको 50 लाख का कलिंगा भवन चाहिए।

रेलवे वार्ड में काम करने के लिए जगह नहीं है उसमें 1.50 करोड़ का काम डाल दिए है। जनहित के काम का पैसा काट कर राजेश निशा के उसके वार्ड में बैडमिंटन ग्राउड के लिए 1.50 करोड़ डाल दिए। लोगो को चलने के लिए नहीं चाहिए बैडमिंटन ग्राउड चाहियें। भाजपा वाले सिर्फ चिल्लाना जानते है करना नहीं जानते। जमीन पर आकर देखे कि क्या जरूरत है, भाजपा- कांग्रेस मत देखो जहां जो चीज की जरूरत है उस चीज को आप दो, हम भी उसका समर्थन करेंगे।

हम लोग 40 वार्ड को समान रूप से देखते है। 29 और 38 करोड़ रुपए आया है उसको बांटे है, अगर मान लो ये शासन से कैंसिल होता है तो कोई बात नहीं पूरा कैंसिल हो जाए लेकिन हमलोग कसम खा कर रखे है कि इस रोड को बनाएंगे। पार्षद गलत मांग नहीं किया था लोगो की हित का मांग किया है अगर ये नहीं बनेगा तो 29 करोड़ और 38 करोड़ रुपए निरस्त करवाले हम जनता को बताएंगे कि इनके द्वारा विकास नहीं सिर्फ भाजपा पार्षदों के वार्ड का विकास होना चाहिए। दिखावा करते है कि विकास नहीं हो रहा है और जब विकास हो रहा है तो बाधा डाल रहे हो। 29 करोड़ रूपये आया हुआ है जिसमें हमलोग टेंडर लगा चुके है, टेंडर लगाने के बाद इतना दबाव है हमारे कमिश्नर और ईई पर की उसको खोल नहीं पा रहे है।

चिल्लाते है कि नाली नहीं बन रहा है, सफाई नहीं हो रहा है करने दोगे तब तो करेंगे, यहां जो राशि आया है उसको रोक रहे है आप, ये भाजपा का दिखावटी चेहरा है राम राम जपना पराया माल अपना।

Related Posts