BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

सहकारी समिति से उर्वरक और यूरिया खाद चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, ओडिशा से 154 बोरी खाद जप्त

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित लिहागांव लेम्प्स से उर्वरक खाद चोरी करने वाले आरोपियों को विश्रामपुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार…चोरी हुए उर्वरक खाद डी.ए.पी. 93 बोरी, यूरिया खाद 61 बोरी कुल 154 बोरी शासकीय उर्वरक खाद ग्राम किबेकोंगा उड़ीसा से जप्त…

 

कोंडागांव। दिनांक 21.05.2026 को प्रार्थी अनुप कुमार निषाद पिता सगनू राम निषाद जाति केंवट उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम विश्रामपुरी बांधपारा थाना विश्रामपुरी जिला कोण्डागांव (छग) रिपार्ट दर्ज कराया कि 17.05.2026 के रात्रि करीबन 10ः00 बजे दिनांक 18.05.2026 के करीबन प्रातः 07ः15 बजे के मध्य, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या0 लिहागांव के खाद गोदाम के सटर के ताला को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़कर गोदाम अंदर घुसकर गोदाम में रखे यूरिया 61 बोरी किमती- 16256.50/-रू., डी0ए0पी0 95 बोरी किमती -1,28,250/-रू0 जुमला किमती 1,44,506.50 रू. को चोरी कर ले गया है, अज्ञात आरोपी का कृत्य धारा 305,331(4) भा0न्या0सं0 का अपराध घटित परिलक्षित पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

अज्ञात आरोपी पता तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चन्द्रा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अरूण नेताम के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक शंकर लाल ध्रुव के नेतृत्व में विवेचना के दौरान पता चला कि संदेही (01) प्रेमलाल गोड़ पिता गांडो गोड़ उम्र 25 वर्ष जाति गोड़ ग्राम किबेकोंगा थाना कुंदई जिला नवरंगपुर (उड़ीसा), (02) संतु गोड़ पिता दशरू गोड़ उम्र 22 वर्ष जाति गोड़ ग्राम किबेकोंगा थाना कुंदई जिला नवरंगपुर (उड़ीसा) (03) प्रेमलाल गोड़ पिता दुकाड़ू गोड़ उम्र 23 वर्ष जाति गोड़ ग्राम किबेकोंगा थाना कुंदई जिला नवरंगपुर (उड़ीसा) प्रेमलाल गोड़, संतु गोड, प्रेमलाल गोड़ तीनों निवासी ग्राम किबेकोंगा थाना कुंदई जिला नवरंगपुर (उड़ीसा) के पास संदिग्ध रूप से रासायनिक खाद होने की सूचना मिलने पर उक्त तीनों संदेहियों को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ करने पर अपने मेमोरण्डम कथन में आदिम जाति सहकारी समिति मर्यादित लेम्पस लिहागांव थाना विश्रामपुरी जिला कोण्डागांव छग के खाद गोदाम से रात्रि में गोदाम के शटर में लगे ताला को लोहे के धारदार कटर से काटकर शटर को खेलकर खाद गोदाम में अवैध रूप से घुसकर पीकअप वाहन क्रमांक OD.24 K.4191 में एक ही रात्रि को दो बार लोड कर शासकीय उर्वरक खाद डी ए पी- 95 बोरी और यूरिया खाद-61 बोरी को चोरी ले जाना और गवाहों के समक्ष जप्त कराने से उक्त आरोपियों के विरूध्द प्रकरण के पर्याप्त साक्ष्य मिलने से विधिवत दिनांक 30.05.2026 के क्रमशः 12ः10,12ः20, 12ः30 बजे गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

सम्पूर्ण विवेचना कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री शंकर लाल धु्रव, सउनि. अभिराम मेश्राम, प्रधान आरक्षक 02 देवार्चन सिदार, प्र.आर. 285 कमलेश्वरे जुर्री, आर. 697 जागेश मण्डावी, आर. 874 तुलाराम नेताम आर.1009 गौतम मरकाम,म.आर. 802 ललीता मरकाम, 3035 सुमन नेताम का उल्लेखनीय भूमिका रही।

Related Posts