घर-परिवारफीचर्ड

आज उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती तोड़ेंगे 36 घंटे का निर्जला उपवास, जानिए सूर्योदय का समय?

लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा का विशेष महत्व है। इस पर्व का समापन 16 नवंबर 2026 को उषा अर्घ्य के साथ होगा। इसके बाद व्रती पारण करेंगे। वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर उषा अर्घ्य देने का विधान है…

 

पटना (ए)। महापर्व छठ के चौथे और आखिरी दिन आज उगते सूर्य की पूजा हो रही है। उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ आस्था का पर्व संपन्न होगा। सुबह से ही घाटों पर भीड़ है। बड़ी संख्या में लोग अर्घ्य देने पहुंच रहे हैं। घाटों पर छठ मैया के गीत बज रहे हैं। लाइट और फूलों से घाट सजे हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम तैनात है।

व्रती पूजा प्रसाद ग्रहण करेंगे, जिसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास खत्म होगा। पारण कर व्रती इस अनुष्ठान को पूरा करेंगे। पारण में चावल, दाल, सब्जी, साग, पापड़, चटनी, बड़ी, पकौड़ी बनाने का नियम है। इसके बाद पूरा परिवार प्रसाद को ग्रहण करेगा।

राजस्थान से आकर आईआईटी बीएचयू में प्रोफेसर बनीं। छठ पूजा पर पीएचडी कराकर खुद व्रती बन गईं। काशी में बस चुकीं प्रोफेसर विनीता चंद्रा ने अपने घर पर ही डूबते सूरज देव को अर्घ्य दिया। उनकी शोध छात्रा रहीं डॉ. प्रियंका यादव ने आईआईटी बीएचयू में ही तीन साल तक छठ पूजा पर पीएचडी पूरा किया। पीएचडी की डिग्री 2025 में अवॉर्ड हुई। प्रियंका अब झारखंड में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। छठ पूजा पर झारखंड स्थित अपने घर से दउरा लेकर घाट पहुंची।

उषा अर्घ्य कैसे दिया जाता है?

1.उषा अर्घ्य के लिए सूर्योदय से पहले ही व्रती और परिवार के सभी सदस्य पूजा की सामग्री जैसे सूप, दउरा, ठेकुआ, फल, गन्ना, दूध, जल और फल आदि लेकर नदी, तालाब या घाट पर पहुंचते हैं।

2.व्रती कमर या घुटने तक जल में प्रवेश करते हैं और पूर्व दिशा यानी उगते हुए सूर्य की ओर मुख करके खड़े होते हैं।

3.हाथ में प्रसाद और फलों से भरा सूप ऊपर की ओर उठाकर भगवान सूर्य के पहली किरण का इंतजार किया जाता है।

4.भगवान सूर्य के नजर आने पर तांबे या मिट्टी के लोटे से जल और कच्चे दूध के मिश्रण को सूप की ओर से धारा गिराते हुए जल अर्पित करते हैं। इस दौरान ‘ऊं सूर्याय नम:’ मंत्र का जाप किया जाता है।

5.अर्घ्य देने के बाद छठ माता और भगवान सूर्य को प्रणाम करके परिवार के सुख-समृद्धि और खुशहाली के साथ संतान की लंबी आयु की कामना की जाती है।

छठ व्रत का पारण कैसे करें?

अर्घ्य के बाद व्रती छठ माता के प्रसाद को ग्रहण करके व्रत का पारण किया जाता है। आप चाहें तो घाट पर ही व्रत खोल सकते हैं या घर लौटकर भी व्रत का पारण किया जा सकता है।

 आज उषा अर्घ्य का समय

 

छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में आज (16 नवंबर 2026) सूर्योदय का समय इस प्रकार है:
• रायपुर: सुबह 6:14 बजे
• भिलाई: सुबह 6:15 बजे
• बिलासपुर: सुबह 6:13 बजे के आसपास
• धमतरी: सुबह 6:13 बजे के आसपास
• चिरमिरी: सुबह 6:14 बजे के आसपास
• जशपुर नगर: सुबह 6:06 बजे।

नई दिल्ली में उषा अर्घ्य समय – सुबह 06:44 बजे

पटना में उषा अर्घ्य समय – सुबह 06:07 बजे

नोएडा में उषा अर्घ्य समय – सुबह 06:44 बजे

लखनऊ में उषा अर्घ्य समय – सुबह 06:26 बजे

कोलकाता में उषा अर्घ्य समय – सुबह 05:50 बजे

बेंगलुरु में उषा अर्घ्य समय – सुबह 06:19 बजे

रांची में उषा अर्घ्य समय – सुबह 06:03 बजे

जमशेदपुर में उषा अर्घ्य समय – सुबह 05:59 बजे

भागलपुर में उषा अर्घ्य समय – सुबह 06:00 बजे

पुणे में उषा अर्घ्य समय – सुबह 06:42 बजे

वाराणसी में उषा अर्घ्य समय – सुबह 06:16 बजे

गोरखपुर में उषा अर्घ्य समय – सुबह 06:17 बजे

कानपुर में उषा अर्घ्य समय – सुबह 06:28 बजे

चंडीगढ़ में उषा अर्घ्य समय – सुबह 06:50 बजे

गाजियाबाद में उषा अर्घ्य समय – सुबह 06:44 बजे

मेरठ में उषा अर्घ्य समय – सुबह 06:43 बजे

भोपाल में उषा अर्घ्य समय – सुबह 06:35 बजे

देहरादून में उषा अर्घ्य समय – सुबह 06:44 बजे

अहमदाबाद में उषा अर्घ्य समय – सुबह 06:54 बजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button