भिलाई 03। दिनांक 26.05.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम अकलोरडीह खदानपारा स्थित ए.के. ट्रेडर्स, प्लॉट क्रमांक 18, एच.आई.ए. हथखोज भिलाई में पुलिस टीम द्वारा जांच की गई। मौके पर विभिन्न हाईवा, ट्रक एवं अन्य वाहनों में फ्लू डस्ट के साथ लोहे की प्लेट, बीम एवं कटिंग सामग्री भरी हुई पाई गई। साथ ही बड़ी मात्रा में लौह स्क्रैप अलग-अलग ढेरों में संग्रहित पाया गया।
जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों द्वारा संगठित रूप से भिलाई स्टील प्लांट से फ्लू डस्ट परिवहन के दौरान बीएसपी के लौह स्क्रैप की चोरी कर उसे उक्त स्थान पर एकत्रित किया जा रहा था।
मौके से लगभग 250 टन वजनी लौह प्लेट, बीम कटिंग तथा अन्य सामग्री जप्त की गई। इसके अतिरिक्त स्क्रैप परिवहन एवं लोडिंग में प्रयुक्त वाहन, जेसीबी, हाईड्रा एवं अन्य मशीनरी भी जप्त की गई।
विवेचना के दौरान आरोपी आकाश कुमार सिंह एवं अमित शर्मा उर्फ कैलाश शर्मा की संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया। प्रकरण में अब तक कुल 12 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है तथा अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
आरोपी का नाम: 1.आकाश कुमार सिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड एमआईजी-2/1453, जामुल।
2.अमित शर्मा उर्फ कैलाश शर्मा, उम्र 45 वर्ष, निवासी सड़क 15/बी, सेक्टर-02, भिलाई।


















