खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

UPSC एक्जाम में 120 रैक हासिल करने की झुठी खबर फैलाकर अधिकारियो, मिडियाकर्मियों एवं आमजनों को गुमराह करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज, बयान के लिए थाना किया गया तलब

आरोपी ने क्लेक्ट्रेड परिसर आकर वरिष्ठ अधिकारियो के समक्ष यूपीएससी परीक्षा वर्ष 2023 में 120 रैंक के साथ सलेक्शन होने की बात को स्वीकार किया गया एवं अपने बारे में अन्य चर्चा की गई। वरिष्ठ अधिकारियो से मिठाई एवं सम्मान लिया गया। इसके साथ ही मनोज कुमार के द्वारा और अधिक पुरस्कृत होने की मंशा वरिष्ठ अधिकारियो के समक्ष दिखाई गई…

 

मुंगेली। दिनाक 16.04-2024 मेरे व्हाट्स ऐप नम्बर पर मो० नं0 8602865213 से जो कि श्रवण सोनी नाम के व्यक्ति का है, से एक मैसेज फोटो सहित प्राप्त हुआ जिसमें मनोज का यूपीएससी परीक्षा वर्ष 2023 में 120 रैंक आना बताया गया। पुछने पर जानकारी मिली की मनोज कुमार सुरीघाट मुंगेली का रहने वाला है। पटवारी पल्लवी भास्कर से जानकारी लेने पर मनोज कुमार नाम का व्यक्ति सुरीघाट का निवासी बताया गया।

मेरे द्वारा एसडीएम मुंगेली को उक्त जानकारी व्हाट्स ऐप केबीमाध्यम से मिलना बताया गया और पल्लवी भास्कर के द्वारा मनोज कुमार के दोस्त राजेन्द्र साहू को मोबाईल पर संपंर्क किया गया जिसमें राजेन्द्र साहू के द्वारा भी मनोज कुमार का यूपीएससी में 120 रैंक के साथ सलेक्शन होने की बात कही गई। एसडीएम मुंगेली एवं मेरे द्वारा पल्लवी के मोबाईल के माध्यम से राजेन्द्र साहू के दोस्त मनोज कुमार से बात की गई जिसमें मनोज कुमार के द्वारा यूपीएससी परीक्षा वर्ष 2023 में 120 रैंक के साथ सलेक्शन होने की बात को स्वीकार किया गया।

तत्पश्चात मनोज कुमार को पल्लवी के माध्यम से संपंर्क करने पर उसके द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो से मिलने की ईच्छा जाहिर की गई ताकि वो अपने यूपीएससी में 120 रैक आने की सूचना व्यक्तिगत रूप से मिलकर दे सके। मनोज कुमार अपने दोस्त राजेन्द्र साह, श्रवण सोनी के साथ कलेक्ट्रेट परिसर मुंगेली आया एवं जिले के वरिष्ठ आधिकारियो से मुलाकात किया। मनोज कुमार के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो के समक्ष यूपीएससी परीक्षा वर्ष 2023 में 120 रैंक के साथ सलेक्शन होने की बात को स्वीकार किया गया एवं अपने बारे में अन्य चर्चा की गई। वरिष्ठ अधिकारियो से मिठाई एवं सम्मान लिया गया। इसके साथ ही मनोज कुमार के द्वारा और अधिक पुरस्कृत होने की मंशा वरिष्ठ अधिकारियो के समक्ष दिखाई गई।

मनोज कुमार पर संदेह होने के बाद मनोज कुमार से उसका एडमिट कार्ड मांगा गया तब उसके द्वारा एडमिट कार्ड अपने घर पर होना बताया गया पश्चात मै, मिडियाकर्मीयो तथा समर्थ थवाईत नायब तहसीलदार मुंगेली, पटवारी पल्लवी भास्कर और अन्य लोग मनोज कुमार के घर गये। घर पर उसके द्वारा गुमराह करते हुये एडमिट कार्ड अन्य किसी स्थान पर होने एवं नही मिलने की बात कही गई करीब दो घंटें इंतजार और बातचीत करने के बाद उसने एडमिट कार्ड नही होने की बात स्वीकार की।

संदेह गंभीर होने पर पुछताछ करने पर उसने स्वीकार किया किमैं अपने दोस्तो राजेन्द्र साह, श्रवण सोनी के साथ कलेक्टर कार्यालय जाकर अधिकारियो से और अन्य सर मैम लोग जो वहां उपस्थित थे, उन्हें अपने यूपीएससी के रिजल्ट के बारे में गलत सूचना देते हये, छल करके भ्रम पैदाकरते हुये बताया कि मेरा सलेक्शन यूपीएससी परीक्षा वर्ष 2023 में हो गया हैऔर आल ओवर 120 रैंक आया है।

मनोज कुमार के द्वारा स्वीकार किया गया कि उसने सभी अधिकारियो को गुमराह किया है अपने यूपीएससी में 120 रैंक आने के बारे में झुठ बोलकर छल किया है। उसके द्वारा स्वीकार किया गया कि मैने वर्ष 2023 में यूपीएससी का प्री एक्जाम दिया था, मेरा प्री नही निकला था। दिनांक 16.04.2024 को यूपीएससी का फाईनल रिजल्ट आया तो उसमें किसी दूसरे कानाम मनोज कुमार था उसे मैं अपने दोस्तो, घर वालो, अधिकारियो एवं अन्य लोगो को यूपीएससी रिजल्ट में 120 रैंक में लिखित मनोज कुमार मै हूं का भ्रम पैदाकर सभी के साथ छल किया। मेरा सलेक्श्न यूपीएससी में हो गया है कहकर लगातार इूठ बोलता रहा और गुमराह करता रहा

अतः उक्त व्यक्ति के द्वारा किसी अन्य मनोज कुमार को स्वयं मनोज कुमार के होने का दावा करते हुये यूपीएससी परीक्षा वर्ष 2023 में 120 रैंक लाने की झूठी खबर फैलाने, छल करने, भ्रम पैदा, करने और गुमराह करने के विरूद्ध निरीक्षक थाना प्रभारी सिंटी कोतवाली तेजनाथ सिंह मुंगेली ने अपराध कमांक 185/24 थारा 419, 34 भादवि कायम कर तीन आरोपियों को बयान के लिए थाने तलब किया।

आरोपीगण- 1.मनोज कुमार पटेल पिता जैतराम उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सुरीघाट मुंगेली, 2. राजेन्द्र साहू, 3. श्रवण साहू।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button