छत्तीसगढ़फीचर्ड

अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख कर दी हत्या, शव को पास के खेत में फेंका

पुलिस ने 24 घंटे में किया अंधे कत्ल का पर्दाफाश…प्रेम प्रसंग के चलते पति-पत्नी ने मिलकर की हत्या, हुए गिरफ्तार…खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा शव की पहचान चिल्ला साय एक्का निवासी कठौतिया के रूप में की गई। मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मौजूद थे, जिससे हत्या की आशंका प्रकट हुई…

 

गौरेला। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कठौतिया में हुए अंधे हत्याकांड को पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर सुलझाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक चिल्ला साय एक्का की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी, जिसमें पति-पत्नी दोनों की संलिप्तता पाई गई है।

दिनांक 06 जून 2025 को थाना गौरेला में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कठौतिया के एक खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा शव की पहचान चिल्ला साय एक्का निवासी कठौतिया के रूप में की गई। मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मौजूद थे, जिससे हत्या की आशंका प्रकट हुई।

थाना प्रभारी गौरेला अंजना केरकेट्टा द्वारा घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल के पर्यवेक्षण और फॉरेंसिक अधिकारी की उपस्थिति में साक्ष्य संकलन कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए गौरेला थाना में हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतक चिल्ला साय एक्का के आरोपी की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। घटना की रात आरोपी बुधराम सिंह ने अपनी पत्नी को मृतक के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखा, जिससे क्रोधित होकर उसने पास में रखी टांगी की बेंट से चिल्ला साय के सिर और शरीर पर कई वार किए। घटनास्थल पर ही चिल्ला साय की मृत्यु हो गई।

हत्या के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी के सहयोग से शव को पास के खेत में फेंक दिया, ताकि पहचान छुपाई जा सके।

पुलिस टीम द्वारा की गई गहन पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त टांगी भी जप्त कर ली गई है।

इस हत्याकांड के त्वरित खुलासे और आरोपी की धर पकड़ में थाना प्रभारी गौरेला निरीक्षक अंजना केरकेट्टा के नेतृत्व में साइबर सेल प्रभारी सुरेश ध्रुव, प्रधान आरक्षक रवि त्रिपाठी, चौपाल कश्यप, आरक्षक हर्ष गहरवार, राजेश शर्मा एवं महेंद्र परस्ते, कौशलेंद्र बघेल की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button