देश-दुनियाफीचर्डविविध

आईसीसी ने जारी किया ताजा टेस्ट रैंकिंग, ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ कर टीम इंडिया पहुंची टॉप पर

भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच से पहले आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गया है. ऑस्ट्रेलिया को नुकसान हुआ है...

नईदिल्ली (ए)। आईसीसी ने ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की है. इसमें भारत को फायदा हुआ है. टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल मैच से पहले टॉप पर पहुंच गई है. उनसे ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दिया है. ऑस्ट्रेलिया को रैंकिंग में नुकसान हुआ है. इन दोनों टीमों के बीच लंदन के ओवल में 7 जून से फाइनल मैच खेला जाएगा. इसके लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया ने टीमें भी घोषित कर दी हैं. टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलेगी।

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट में नंबर 1 का ताज छीन लिया है. भारत को 25 मैचों में 3031 पॉइंट्स मिले हैं. उसकी रेटिंग 121 है. इस तरह उसने टॉप की पोजीशन पर कब्जा कर लिया है. ऑस्ट्रेलिया लंबे वक्त से नंबर 1 था. लेकिन अब वह दूसरे स्थान पर आ गया है. ऑस्ट्रेलिया को 23 मैचों के 2679 पॉइंट्स मिले हैं. उसे 116 रेटिंग मिली है. इस तरह वह दूसरे नंबर पर है. इंग्लैंड तीसरे स्थान पर है. जबकि दक्षिण अफ्रीका चौथे नंबर पर है. न्यूजीलैंड फिलहाल पांचवीं पोजीशन पर है।

गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला जाएगा. इसके लिए दोनों ही देशों की टीमें घोषित हो चुकी हैं. भारत रोहित शर्मा की कप्तानी में मैदान में उतरेगा. टीम इंडिया ने लंबे वक्त के बाद अनुभवी खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे पर भरोसा जताया है. रहाणे को फाइनल के लिए टीम में शामिल किया गया है।

विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल और श्रीकर भरत भी टीम का हिस्सा हैं. केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन भी टीम में शामिल हैं. ऑस्ट्रेलिया पैट कमिंस की कप्तानी में फाइनल मैच खेलने उतरेगा. उसने अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को भी टीम में जगह दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button