देश-दुनियाफीचर्डविविध

आज शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 200 अंक उछलकर 65450 के पार, निफ्टी में भी दिखी तेजी

शेयर बाजार में आज तेजी का सिलसिला लौटता दिखाई दे रहा है. इसके प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहे हैं…

मुंबई (ए)। शेयर बाजार में आज तेजी लौटती दिखाई दी है और सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में खुले हैं. बैंक निफ्टी के शेयरों में भी आज उछाल देखा जा रहा है.आज आईटी और बैंकिंग शेयरों में तो उछाल है ही, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों की मजबूती के दम पर बाजार में हरा निशान छाया हुआ है।

आज बीएसई का सेंसेक्स 212.87 अंक यानी 0.33 फीसदी की उछाल के साथ 65,453 के लेवल पर खुलने में कामयाब रहा है. वहीं एनएसई का निफ्टी 81.15 अंक या 0.42 फीसदी की तेजी के साथ 19,462 के लेवल पर खुला है।

सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है और इसके 8 शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही है. इसके अलावा एनएसई के निफ्टी में भी जोरदार मजबूती देखी जा रही है और 50 में से 35 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है. वहीं निफ्टी के 15 शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही है।

सेक्टोरल इंडेक्स में आज ऑटो, मीडिया और पीएसयू बैकों को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर्स में अच्छा उछाल देखा जा रहा है. इसके तहत सबसे ज्यादा तेजी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में देखी जा रही है और ये 1.31 फीसदी की मजबूती पर हैं. इसके बाद आईटी सेक्टर है जो 1.28 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है. वहीं फार्मा 1.09 फीसदी की बढ़त पर हैं और मेटल शेयर 0.53 फीसदी ऊपर बने हुए हैं।

विप्रो, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस, नेस्ले, इंफोसिस, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, आईटीसी, जेएसडबल्यू स्टील, टाइटन, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, एसबीआई और मारुति के शेयरों में बढ़त के साथ कारोबार देखा जा रहा है।

एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, कोटक बैंक, एमएंडएम, सन फार्मा, टाटा मोटर्स, एचयूएल और पावरग्रिड के शेयरों में आज गिरावट के साथ कारोबार चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button