छत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्ड

आफत बन कर बरस रही बादल: भारी बारिश के बाद लोगों की बढ़ी दिक्कतें, जानें छत्तीसगढ़ सहित देशभर में कैसा है मौसम?

उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारीश को देखते हुए स्कूल बंद कर दिए गए. मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी है तो गोवा में मौसम खराब होने के चलते आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया है…

नईदिल्ली (ए)। देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है. जहां मौसम की ठंडक के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं बारिश अब जन-जीवन के लिए परेशानी का सबब भी बन रही है. गुरुवार को भारी बारिश के बाद मौसम विभाग को कुछ राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी करना पड़ा. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मध्यम से भारी बारिश के चलते आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तो वहीं गोवा और दक्षिणी गोवा में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

आज कहां होगी भारी बारिश मौसम विभाग के मुताबिक आज शुक्रवार 7 जुलाई को कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा अन्य राज्यों की बात की जाए तो असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भी भारी बारिश हो सकती है।

आईएमडी के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़, केरल, तटीय कर्नाटक, गुजरात़ के साथ-साथ उत्तर पूर्व भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम राजस्थान और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

जलभराव के बाद लोगों की बढ़ी दिक्कतें इतना ही नहीं मौसम विभाग का यह भी कहना है कि पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के बाद आंधी और बिजली गिर सकती है. वहीं गुरुवार को भारी बारिश के बाद दिल्ली समेत अन्य राज्यों में लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा।

भारी बारिश के बाद गुरुवार को दिल्ली की नौ जगहों पर जलभराव से लोगों का जीना मुहाल हो गया. आजाद मार्केट से लेकर सीलमपुर तक पानी भरने के बाद लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. वहीं प्रगति मैदान, मोदी मिल्स, रानी झांसी रोड में जलभराव के बाद जाम लग गया. इसके साथ ही महाराष्ट्र में भी यही हालत देखने को मिली, जिसके चलते मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया. इसके अलावा गोवा में तो बारिश के बाद हालात बेकाबू हो गए. जहां पिछले 24 घंटे में महिला बाढ़ के पानी में बह गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button