खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

इन दो ब्राउजर्स के यूजर्स हैं हैकर्स के निशाने पर, सरकार ने जारी किया हाई अलर्ट

CERT-In ने गूगल क्रोम और माइक्रोसॉफ्ट एज ब्राउजर में इन बग की पहचान CIVN-2023-0361 और CIVN-2023-0362 के रूप में की है। CERT-In ने कहा है कि जो भी यूजर गूगल क्रोम या माइक्रोसॉफ्ट एज ब्राउजर का इस्तेमाल कर रहे हैं, वे अपने ब्राउजर को तुरंत अपडेट करें…

नईदिल्ली (ए)। इंडियन कंप्यटूर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने एक बार फिर से दो प्रमुख ब्राउजर के लिए हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है। CERT-In ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल क्रोम (Google Chrome) और माइक्रोसॉफ्ट एज (Microsoft Edge) ब्राउजर हैकर्स के निशाने पर हैं। इन दोनों यूजर्स के डाटा किसी भी वक्त लीक हो सकते हैं।

CERT-In ने गूगल क्रोम और माइक्रोसॉफ्ट एज ब्राउजर में इन बग की पहचान CIVN-2023-0361 और CIVN-2023-0362 के रूप में की है। CERT-In ने कहा है कि जो भी यूजर गूगल क्रोम या माइक्रोसॉफ्ट एज ब्राउजर का इस्तेमाल कर रहे हैं, वे अपने ब्राउजर को तुरंत अपडेट करें।

रिपोर्ट के मुताबिक यह बग लाइनेक्स और मैक पर गूगल क्रोम के वर्जन v120.0.6099.62 और इससे पहले वाले वर्जन में बग है। वहीं विंडोज यूजर्स को क्रोम के वर्जन 120.0.6099.62/.63 और इससे पहले वाले को अपडेट करने की सलाह दी गई है। जो यूजर्स एज ब्राउजर के वर्जन 120.0.2210.61 से पुराने वर्जन को यूज कर रहे हैं वो हैकर्स के निशाने पर हैं।
सर्ट ने हाल ही में सैमसंग मोबाइल के यूजर्स के लिए भी हाई लेवल का अलर्ट जारी किया है। अलर्ट में कहा गया है कि जिन लोगों के पास सैमसंग का फोन है उन्हें अपने फोन को तुरंत अपडेट करना चाहिए। सैमसंग के उन फोन के लिए यह अलर्ट जारी हुआ है जिनमें एंड्रॉयड 11, 12, 13 और 14 है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button