दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एसोसिएशन हित में किए गए नेक कार्यों के लिए बीटीटीए अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह हुए सम्मानित

भिलाई। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ,रायपुर के तत्वधान में बस एवं कार ऑपरेटर्स कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा छत्तीसगढ़ में प्रथम बार आयोजित “Raipur Curtain Raiser – Prawaas 4.0” कार्यक्रम में भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन द्वारा किये जा रहे अच्छे कार्यों के लिए एसोसिएशन को सम्मानित किया गया।

भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में पूरे एसोसिएशन की ओर से मुझे सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।

इस सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ, रायपुर एवं बस & कार ऑपरेटर्स कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया का हम सादर आभार व धन्यवाद करते हैं।

इस कार्यक्रम में बस एवं कार ऑपरेटर्स कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष प्रसन्न पटवर्धन ,छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ रायपुर छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष मुख्यरूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button