छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का किया शुभारंभ, यातायात जागरूकता को लेकर माह भर आयोजित होगी विभिन्न कार्यक्रम

कोरबा। पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के मार्गदर्शन पर आज 15 जनवरी को जिला कोरबा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 का शुभारंभ गीतांजलि भवन पुराना बस स्टैंड कोरबा में आयोजित कार्यक्रम से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र समीप दीप प्रज्वलित कर औपचारिक रूप से जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में वक्ता पुलिस पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर द्वारा बढ़ते सड़क दुर्घटना पर गंभीरता व्यक्त कर प्रत्येक नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने प्रेरित किया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में प्रतिदिन थानों व यातायात पुलिस द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम कर जिलेवासियों को यातायात के प्रति जागरूक किया जावेगा।

सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ कार्यक्रम दौरान कार्यक्रम स्थल से यातायात जागरूकता रथ के माध्यम से जिले में यातायात नियमों के पालन करने के प्रचार-प्रसार के लिए रवाना किया गया है।

सड़क सुरक्षा माह शुभारंभ कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया, एनसीसी कैडेट एवं अन्य गणमान्य नागरिक व पुलिस अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button