दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कलेक्टर ने की औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की गतिविधियों की समीक्षा, प्लेसमेंट पर प्रगति लाने के दिए निर्देश

दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में संचालित शासकीय/अशासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में स्थापित प्लेसमेंट सेल की गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने संस्थान प्रमुखों को विशेषकर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्लेसमेंट में प्रगति लाने कहा।

समीक्षा के दौरान शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में संचालित विभिन्न ट्रेडों पर प्रशिक्षितों के लिए प्लेसमेंट की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए सभी संस्था प्रमुखों को संबंधित संस्थान में प्रशिक्षण हेतु संचालित कोर्स के आधार पर प्रशिक्षितों के लिए प्लेसमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा।

उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य के मुताबिक संस्था प्रमुख संबंधित नियोजकों से संपर्क स्थापित कर प्लेसमेंट कराएं। कलेक्टर ने कहा कि बेहतर प्लेसमेंट के आधार पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के अधोसंरचना विकास हेतु जिला प्रशासन हर संभव सहयोग करेगी। उन्होंने संस्था प्रमुखों से इस संबंध में प्रस्ताव भी आमंत्रित किया।
ज्ञात हो कि जिले में 6 शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान संचालित है, उक्त सभी में प्लेसमेंट सेल स्थापित है।

विगत तीन वर्षों में विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षित 495 का प्लेसमेंट नियोजकों को किया गया है। जिले में 24 अशासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और 03 पॉलीटेक्निक कॉलेज भी संचालित है। बैठक में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के उप संचालक आर.के. कुर्रे, टीएस तंवर, श्री खोबरागढ़े एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संस्था प्रमुख उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button