खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

केडिया डिस्टलरी बस हादसा: अब तक 12 की मौत, दुर्ग कलेक्टर और एसपी ने रायपुर एम्स में भर्ती घायलों की मुलाकात, मजिस्ट्रियल जांच के दिए आदेश, पीएम मोदी- सीएम साय ने जताया दुख

दुर्ग। जिले में मंगलवार रात को कर्मचारियों से भरी एक बस 50 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 12 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हैं। इनमें 7 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल है। सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला, एएसपी, सीएसपी सहित मौके पर पहुंच हैं।

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर एम्स रेफर कर दिया गया है। देर रात दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी और पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने रायपुर एम्स अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और डॉक्टरों को बेहतर ईलाज करने का दिशा निर्देश दिया। वही इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर दुख जाहिर किया। सीएम विष्णु देव साय ने दुख जाहिर कर घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

ज्ञात हो कि दुर्घटना मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे कुम्हारी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत खपरी गांव के पास हुई। कर्मचारी केडिया डिस्टलरी कंपनी के कर्मचारी हैं। ये कर्मचारी ड्यूटी खत्म होने के बाद घर लौट रहे थे। केडिया डिस्टलरी की ओर से मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया गया है। चूंकि हादसे में कई घायलों की हालत नाजुक है इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

बताया जाता है कि जिस जगह पर हादसा हुआ वहां मुरुम की खदाने हैं। कुछ रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि बस में लाइट नहीं जल रही थी। इसी वजह से यह स्लिप होकर खाई में गिर गई। डिप्टी सीएम विजय शर्मा हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच में जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने रायपुर एम्स पहुंचकर घायलों का हाल भी जाना। दुर्ग की कलेक्टर ने भी हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button