दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

केन्द्रीय जेल दुर्ग में एसआर हॉस्पिटल की हेल्थ टीम द्वारा बंदिओ का किया गया नेत्र परीक्षण

दुर्ग। केन्द्रीय जेल परिसर दुर्ग में एस आर हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर चिखली दुर्ग द्वारा दिनांक 27 जनवरी को नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया । उक्त शिविर का आयोजन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा विधिवत अनुमति ली गई थी।आयोजित शिविर में डॉ छाया भारती रेटीना र्सजन द्वारा बंदियों व जेल स्टाफ का नेत्र परीक्षण किया गया। डॉ छाया भारती द्वारा बताया गया कि भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर जनहित में आयोजित किए जाएंगे।

आयोजित उक्त शिविर मे 95 बंदियों व जेल स्टाफ ने नेत्र परीक्षण कराया जिसमे 6 मरीजों की आँखो में जाले की शिकायत व 3 मरीजों की आँखों में रेटीना की शिकायत व 2 मरीजों की आंखों में मोतियाबिन्द की शिकायत पाई गई।

अस्पताल के चेयरेमन संजय तिवारी ने बताया कि जेल अधीक्षक दुर्ग द्वारा अस्पताल प्रबन्धन से नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन करने हेतु पत्राचार किया गया था । जिससे अस्पताल प्रबन्धन द्वारा सहमति प्रदान करते हुए शिविर का आयोजन किया गया था। चेयरमेन ने जेल प्रबन्धन का धन्यवाद दिया कि एस आर अस्पताल की टीम को सेवाएं प्रदान करने अवसर दिया।

उक्त शिविर में अस्पताल के स्टाफ प्रेम चन्द्राकर
ओम नमः शिवाय रेखा पारकर मंयक साहू लोकेश्वरी निषाद ने अपनी सेवाएँ प्रदान की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button