छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

खुर्सीपार थाना के सामने धरने पर बैठे पूर्व विधानभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय, कहा- जब तक पीड़ित परिवार संतुष्ट नहीं होता, तब तक जारी रहेगा धरना

भिलाई। खुर्सीपार आईटीआई ग्राउण्ड में मलकीत सिंह की हत्या के मामले में पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय खुर्सीपार थाने के सामने धरने पर बैठ गये। उन्होंने कहा कि शांति का टापू आज अपराध का गढ़ बन गया है। जब तक पीड़ित परिवार अपनी मागों को लेकर संतुष्ट नहीं हो जाते, तब तक धरना जारी रहेगा। सिक्ख युवक की हत्या के मामले में छत्तीसगढ़ सिक्ख पंचायत ने भी बंद का आह्वान करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। सिक्ख पंचायत ने 24 घंटे के अंदर मांगें पूरी नहीं होने पर 18 सितंबर को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। मृतक गुरुद्वारा बेबे नानकी जी प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार कुलवंत सिंह का बेटा था।

श्री पाण्डेय ने कहा कि भिलाई में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि आज इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। जहां पहले एक पीसीआर वाहन घूमने पर लोग डर के भाग जाते थे वहां आज रोजाना शाम खुले मैदान में मयखाने सज रहे हैं। भिलाई का कोई भी नागरिक सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार जब तक संतुष्ट नहीं होगा तब तक हम लोग धरने पर बैठे रहेंगे।

मामले में छत्तीसगढ़ सिक्ख पंचायत की मांग है कि पीड़ित परिवार को 50 लाख रूपए मुआवजा एवं एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाये। साथ ही आरोपियों पर तत्काल कार्यवाही की जाये। इस धरने को छत्तीसगढ़ सिक्ख पंचायत ने भी समर्थन देते हुए पूरे प्रदेश में 18 सितंबर को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है, भाजपा ने भी इस बंद को समर्थन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button