आज 14 नवंबर, दिन शनिवार और कार्तिक शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। पंचांग के अनुसार पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का संयोग रहेगा। आज चंद्रमा धनु राशिमें रहेंगे। शनिवार होने के कारण शनिदेव की पूजा का भी विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार को शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करना और जरूरतमंद लोगों को दान देना शुभ माना जाता है। कई श्रद्धालु इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ भी करते हैं। आइए जानते है आज का राशिफल…






मेष राशि: भाग्य साथ देगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी चल रही है। व्यापार की स्थिति सब अच्छा होगा। यात्रा का योग बनेगा और धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृषभ राशि: थोड़ा बच के पार करिएगा, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। कोई रिस्क मत लीजिएगा, चोट-चपेट लग सकती है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर है, व्यापार की स्थिति अच्छी है। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।


मिथुन राशि: आनंददायक जीवन गुजारेंगे, स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम-संतान का साथ मिलेगा, व्यापार की स्थिति अच्छी है। वैवाहिक जीवन अच्छा होगा जो लोग वैवाहिक स्थिति में हैं। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी, एक सरस दिन गुजारेंगे। भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि: ज्ञानार्जन के लिए अच्छा समय रहेगा, रिसर्च के लिए, किसी चीज को जानने के लिए, गहराई में जाकर के ज्ञानार्जन करने का अच्छा समय है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
सिंह राशि: विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लिखने पढ़ने के लिए समय व्यतीत करिए, अच्छा रहेगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत थोड़ा होगा। भावुक बने रहेंगे, इसलिए ऐसा होगा। बाकी व्यापारिक स्थिति सही है, स्वास्थ्य भी आपका अच्छा है। थोड़ा ऊर्जा का स्तर घटा हुआ रहेगा। इसके अलावा कोई दिक्कत नहीं है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
कन्या राशि: भौतिक सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। मां का साथ मिलेगा, स्वास्थ्य भी अच्छा है, प्रेम संतान भी अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है, लेकिन कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
तुला राशि: व्यापारिक स्थिति अच्छी होगी। पराक्रम के लिए बहुत अच्छा समय रहेगा। अपनों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम संतान भी मध्यम, व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि: धन अर्जन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। अपनों की संख्या बढ़ेगी और धन का संग्रह भी बढ़ेगा, लेकिन संग्रह रखिए। अभी निवेश मत करिएगा। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे लगाने लायक अभी नहीं है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
धनु राशि: सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में होंगी। जैसा चाहेंगे, वैसा होने का संकेत है। प्रेम और संतान में सुधार हो चुका है, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मकर राशि: मन चिंतित रहेगा, घबराहट और बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर है, व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि: आय के नए-नए मार्ग बनेंगे और पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करिए, और शुभ होगा।
मीन राशि: कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक संतुलन बनेगा और उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम चल रहा है, प्रेम और संतान में सुधार है, व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।



