देश-दुनियाफीचर्डविविध

चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, अंबाती रायडू ने किया संन्यास का एलान

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस सीजन का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इससे पहले अंबाती रायडू ने संन्यास का एलान कर दिया है…

अहमदाबाद (ए)। आईपीएल के 16वें सीजन का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच में खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले चेन्नई के फैंस को एक बड़ा झटका लगा है. सीएसके टीम के खिलाड़ी अंबाती रायडू ने आईपीएल से इस मुकाबले के बाद अपने संन्यास लेने का एलान कर दिया है।

अंबाती रायडू ने फाइनल मुकाबले के बाद अपने संन्यास लेने के फैसले की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दी. अंबाती ने अपने ट्वीट में लिखा कि चेन्नई और गुजरात 2 अच्छी टीमें हैं. 204 मैच 14 सीजन, 11 प्लेऑफ, 8 फाइनल, 5 ट्रॉफी. उम्मीद है कि आज रात छठी ट्रॉफी. यह काफी लंब सफर रहा है. मैने फैसला लिया है कि आज रात का फाइनल आईपीएल में मेरा आखिरी मैच होगा. मुझे वास्तव में इस बेहतरीन टूर्नामेंट में खेलने में काफी मजा आया. आप सभी का धन्यवाद. कोई यू-टर्न नहीं।

बता दें कि अंबाती रायडू ने साल 2010 में खेले गए आईपीएल सीजन से डेब्यू किया था. रायडू आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा मुंबई इंडियंस टीम का भी एक अहम हिस्सा रहे हैं. साल 2018 के सीजन में अंबाती रायडू पहली बार चेन्नई टीम का हिस्सा बने थे. अब तक रायडू ने 203 आईपीएल मैचों में 28.29 के औसत से कुल 4329 रन बनाए हैं. बता दें कि अंबाती रायडू ने पिछले सीजन भी अचानक संन्यास का एलान किया था. लेकिन बाद में उन्होंने इसे वापस ले लिया था।

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के इस सीजन में अंबाती रायडू को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर टीम में खिलाया. रायडू ने इस सीजन 11 पारियों में 15.44 के औसत से 139 रन ही बनाने में कामयाब हो सके हैं. रायडू का इस सीजन सर्वाधिक स्कोर 27 रन रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button