दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जिस स्थल पर विकास कार्य चल रहा है उस जगह पर कार्य के पूरा डिटेल के साथ बोर्ड लगाया जाए : विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा

भिलाई 03। बुधवार को नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा द्वारा वार्ड 7 से 18 के लिए मंगल भवन में सुशासन तिहार के समाधान शिविर का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन पूरे प्रदेश में किया गया है। यह आयोजन का तीसरा व अंतिम चरण है। इस आयोजन में विशेष रूप से अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, भिलाई 03 अनुविभागीय दंडाधिकारी महेश सिंह राजपूत, निगम आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत, तहसीलदार चंद्रशेखर कंवर, तहसीलदार, आरआई, पटवारी सहित निगमकर्मी मौजूद रहे।

भिलाई चरोदा निगम द्वारा आयोजित इस सुशासन तिहार में बड़ी संख्या में आम जनता पहुंची और अपनी समस्याओं को आवेदन के माध्यम से निगम को अवगत कराया साथ ही पूर्व में की गई शिकायतों का निराकरण भी किया गया।

वहीं नवविवाहिता उरला निवासी कंचन साहू को श्रृंगार किट दिया गया। हितेश्वरी ठाकुर, उर्वशी रजक, संध्या कंवर, भूमिका साहू का गोदभराई किया गया। प्रयोग और दृष्टि साहू का अन्नप्रासन विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा किया गया। दिव्यांग नरसिंह साहू का निशक्तजन राशनकार्ड और शेरली पेयर्स का तलाकशुदा के तहत राशनकार्ड बनाया गया।

विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागो के स्टालों का निरीक्षक किया। स्वास्थ्य विभाग के स्थल में विधायक ने अपना ब्लड प्रेशर चेक करवाया जो कि नॉर्मल रहा।

अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र को मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम विजय साव का आशीर्वाद मिला हुआ है। हमारे क्षेत्र में विकास हो रहा है जिसका लाभ हर वार्ड के लोगों को मिल रहा है। आप सभी के जनता के बदौलत ही हमारी सरकार बनी है इसलिए सरकार ने आपकी सहूलियत के लिए ये शिविर लगाई है ताकि आपकी समस्याओं का समाधान हो सके। छोटे छोटे कामों के लिए हमारे पास न आना पड़े इसका हर विभाग ध्यान रखेंगे, हितग्रहियों का काम प्रमुखता से किया जाएं।समस्त विभाग का यह दायित्व बनाता है कि वो समय सीमा में काम को पूरा करे। समय सीमा में काम नहीं होता है तो बजट बढ़ जाता है।

विधायक ने कहा कि मेरे क्षेत्र में राजस्व विभाग अच्छा काम कर रहा है। जिस वार्ड में या जिस स्थल पर विकास कार्य चल रहा है उस जगह पर कार्य के पूरा डिटेल के साथ बोर्ड लगाया जाए ताकि पब्लिक को उसकी पूरी जानकारी मिल सके। सभी अधिकारी कर्मचारी ईमानदारी से काम करे। हमारे डिप्टी सीएम के निरीक्षण के दौरान कुम्हारी नगर पालिका के कार्य ठीक नहीं पाए गए तो उन्हें निलंबित किया गया ये नौबत ना आए, इसका ध्यान रखे।

वहीं इस आयोजन में जिला प्रशासन से श्रम विभाग लेबर इंस्पेक्टर से अमित चिराम, वन विभाग से बीएफआई लक्ष्मी नारायण, परिवहन विभाग सहायक लेखा अधिकारी सनत बंजारे, जल संसाधन विभाग से एसडीओ रोहन शॉ, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग से सहायक संचालक समृद्धि जोशी, स्वास्थ्य विभाग (आयुष) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 03 से बीटीओ सैय्यद असलम, नगर तथा ग्राम निवेश विभाग से सीनियर रिसर्च असिस्टेंट देवकी गायकवाड़, खनिज विभाग महिला एवं बाल विभाग विभाग, विद्युत विभाग से जेई प्रतिमा दीवान, सहित अन्य कार्यालयीन स्टॉफ मौजूद रहे।

वहीं नगर पालिक निगम द्वारा राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जल विभाग, विद्युत विभाग, संपदा विभाग, राजस्व विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य विभाग, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड का भी स्टॉल लगाया गया था।

परिवहन विभाग और रोजमार्टा कंपनी द्वारा हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) के प्रति जागरूक किया गए और लर्निंग लाइसेंस बनाने की सुविधा दी गई। आयुष चिकित्सालय उमदा द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए समाधान शिविर में उपस्थित जनों को शीत सुधा पेय पदार्थ का व्यवस्था किया गया, जिसका लाभ शिविर में आने वाले लोगों ने लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button