छत्तीसगढ़फीचर्ड

सांसद अरूण साव होंगे छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज एक बड़ा फेरबदल करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय को हटा दिया है। वही बिलासपुर सांसद अरूण साव को नया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

राष्ट्रीय महासचिव ने इस संबंध में संगठनात्मक नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। अरूण साव विष्णुदेव साय की जगह लेंगे।बिलासपुर के सांसद अरुण साव को नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है।

भाजपा ने आदिवासी नेता विष्णुदेव साय के स्थान पर ओबीसी नेता को अध्यक्ष बनाया है। इसके बाद अब संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। जल्द ही कुछ नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button