दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट भिलाई के तीन छात्रों ने भारत वर्ष में बनाया स्थान

भिलाई। भिलाई में विगत 31 वर्षों से कॉमर्स शिक्षा को आगे बढ़ाने का कार्य करने वाले डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट के तीन छात्रों ने भारत वर्ष में स्थान बनाकर कॉमर्स एवं भिलाई को एक अलग पहचान दिलायी है।

संस्कार गुप्ता भारत वर्ष में 22वाँ स्थान (सीएमए फाइनल) में बनाया है, जब ये 1 वर्ष के थे तब इनके पिता का देहांत हो गया था, विपरित परिस्थितियों में इनकी माता जी ने संस्कार गुप्ता का हौसला टूटने नहीं दिया।

वही कोमल स्वामी जो बस्ती में रहते हुए छोटी सी उम्र में पिता की मृत्यु के पश्चात उनकी माता जी विभिन्न घरों में कार्य करते हुये कोमल को पढ़ा रही है। माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा इनकी पढ़ाई का समस्त व्यय किया जाता है। इन्होने भारत वर्ष में 43वाँ स्थान बनाया है।

गुरकिरत सिंह भंगू अब तक 2 बार भारत वर्ष में स्थान बना चुके है। सीएमए फाउन्डेशन भारत वर्ष में दूसरा स्थान और सीएमए इन्टर में भारत वर्ष में तीसरा स्थान बनाया है।

संस्थान के निदेशक डॉ. संतोष राय ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, “यह हमारे संस्थान के लिए गर्व का क्षण है। हमारे विद्यार्थी ने मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है। हमें विश्वास है कि भविष्य में भी इसी तरह की ऊंचाइयों को छूते रहेंगे। इस अवसर पर पूरे संस्थान में हर्षोल्लास का वातावरण है। अभिभावकों और शिक्षकों ने भी छात्रों की इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया है।

संस्था में प्रोफ़ेशनल शिक्षकों की सशक्त टीम है जिसमें स्वयं डॉ संतोष राय डॉ, मिट्ठू, सीए प्रवीण बाफना, सीए केतन ठक्कर, डॉ पीयूष जोशी, सीएमए अदिति गंगवानी, मिस अविनाश कौर, (इंजीनियर) अमित बाफना, डॉ अमित श्रीवास्तव, सीए विक्रांत रघुवंशी, सीए पल्लवी अग्रवाल, सीए दिनेश अदानी शामिल है

संस्था में न केवल 11वी, 12वी, सीए/सीएमए/सी एस की कक्षाएं ली जाती है वरन पर्सनालिटी डेवलपमेंट, ग्रुप डिस्कशन, पर्सनल इंटरव्यू, पब्लिक स्पीकिंग आदि की कक्षाओ के साथ साथ छात्र छात्राओं को पूर्ण रूप से तैयार करते हुए उनके सर्वांगीण विकास किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button