फीचर्डविविध

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली 08 ट्रेनों की बड़नेरा स्टेशन के समय सारणी में हुई आंशिक परिवर्तन

रायपुर– पीआर/आर/82। रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान मे रखते हुये मध्य रेलवे द्वारा निम्न 08 गाड़ियों का बड़नेरा स्टेशन के समय सारिणी में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

जिसका विवरण इस प्रकार है :-
( 1 ) दिनांक 26 मई 2023 से पुणे से चलने वाली 12850 पुणे-बिलासपुर एक्सप्रेस, बड़नेरा स्टेशन 06.05 बजे आएगी तथा 06.10 बजे रवाना होगी। वर्तमान में इस गाड़ी का बड़नेरा स्टेशन आगमन 06.15 बजे तथा प्रस्थान 06.20 बजे है।
( 2 ) दिनांक 26 मई 2023 से एलटीटी से चलने वाली 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस, बड़नेरा स्टेशन 06.22 बजे आएगी तथा 06.25 बजे रवाना होगी। वर्तमान में इस गाड़ी का बड़नेरा स्टेशन आगमन 06.32 बजे तथा प्रस्थान 06.35 बजे है।


( 3 ) दिनांक 31 मई 2023 से पोरबंदर से चलने वाली 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस, बड़नेरा स्टेशन 06.22 बजे आएगी तथा 06.25 बजे रवाना होगी | वर्तमान में इस गाड़ी का बड़नेरा स्टेशन आगमन 06.32 बजे तथा प्रस्थान 06.35 बजे है।
( 4 ) दिनांक 28 मई 2023 से ओखा से चलने वाली 22905 ओखा-शालीमार एक्सप्रेस, बड़नेरा स्टेशन 06.22 बजे आएगी तथा 06.25 बजे रवाना होगी। वर्तमान में इस गाड़ी का बड़नेरा स्टेशन आगमन 06.32 बजे तथा प्रस्थान 06.35 बजे है।


( 5 ) दिनांक 26 मई 2023 से पुणे से चलने वाली 12129 पुणे-हावड़ा एक्सप्रेस, बड़नेरा स्टेशन 06.35 बजे आएगी तथा 06.38 बजे रवाना होगी। वर्तमान में इस गाड़ी का बड़नेरा स्टेशन आगमन 06.52 बजे तथा प्रस्थान 06.55 बजे है।
( 6 ) दिनांक 31 मई 2023 से एलटीटी से चलने वाली 12151 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस, बड़नेरा स्टेशन 06.47 बजे आएगी तथा 06.50 बजे रवाना होगी। वर्तमान में इस गाड़ी का बड़नेरा स्टेशन आगमन 07.02 बजे तथा प्रस्थान 07.05 बजे है।


( 7 ) दिनांक 28 मई 2023 से एलटीटी से चलने वाली 12145 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस, बड़नेरा स्टेशन 06.47 बजे आएगी तथा 06.50 बजे रवाना होगी | वर्तमान में इस गाड़ी का बड़नेरा स्टेशन आगमन 07.02 बजे तथा प्रस्थान 07.05 बजे है |
( 8 )दिनांक 26 मई 2023 से पोरबंदर से चलने वाली 12949 पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस, बड़नेरा स्टेशन 06.47 बजे आएगी तथा 06.50 बजे रवाना होगी | वर्तमान में इस गाड़ी का बड़नेरा स्टेशन आगमन 07.02 बजे तथा प्रस्थान 07.05 बजे है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button