फीचर्डविविध

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबरों का हेमा मालिनी ने किया खंडन, जताई नाराजगी

धर्मेंद्र के निधन की खबरों पर अभिनेता की बेटी ईशा देओल ने पोस्ट किया और लिखा, “ऐसा लगता है कि मीडिया अत्यधिक सक्रिय हो गया है और झूठी खबरें फैला रहा है। मेरे पिताजी की हालत स्थिर है और वे ठीक हो रहे हैं। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि वे हमारे परिवार को गोपनीयता प्रदान करें। पिताजी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद, ईशा देओल…

 

मुंबई (ए)। बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले मशहूर दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र पिछले काफी समय से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। कई जगह उनके निधन की खबरें आ गईं, मगर ईशा देओल और हेमा मालिनी ने इस बात पर नाराजगी जताई है। हेमा मालिनी ने पोस्ट करते हुए जानकारी दी है कि उनकी सेहत में सुधार हैं और इस तरह की खबरें अपमानजनक हैं। वहीं बेटी ईशा देओल ने भी पोस्ट करके जानकारी दी है कि धर्मेंद्र की हालत स्थिर है।

धर्मेंद्र की वाइफ और दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, “जो हो रहा है वह माफ करने लायक नहीं है। ज़िम्मेदार चैनल एक ऐसे इंसान के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं, जो इलाज का जवाब दे रहा है और ठीक हो रहा है? यह बहुत ही अपमानजनक और गैर-ज़िम्मेदाराना है। कृपया परिवार और उनकी प्राइवेसी की ज़रूरत का सम्मान करें।”

धर्मेंद्र के निधन की खबरों पर अभिनेता की बेटी ईशा देओल ने पोस्ट किया और लिखा, “ऐसा लगता है कि मीडिया अत्यधिक सक्रिय हो गया है और झूठी खबरें फैला रहा है। मेरे पिताजी की हालत स्थिर है और वे ठीक हो रहे हैं। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि वे हमारे परिवार को गोपनीयता प्रदान करें। पिताजी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद, ईशा देओल।”

ज्ञात हो कि धर्मेंद्र ने साल 1960 में दिल भी तेरा हम भी तेरे फिल्म से डेब्यू किया। धर्मेंद्र को 60 के दशक में मिलन की बेला, फूल और पत्थर और आए दिन बहार के जैसी फिल्मों के लिए लोकप्रियता हासिल मिली और फिर आने वाले सालों में उन्होंने कई सफल फिल्में दीं और स्टार बन गए। उन्हें भारत का ही-मैन कहा जाता है। धर्मेंद्र ने 60,70 और 80 के दशक में आंखें, शिकार, आया सावन झूम के, जीवन मृत्यु, मेरा गांव मेरा देश, सीता और गीता, राजा जानी , जुगनू, यादों की बारात, दोस्त, शोले, प्रतिज्ञा, चरस, धरम वीर, गुलामी, हुकूमत, आग ही आग, ऐलान-ए-जंग और तहलका जैसी फिल्मों में काम किया।

वहीं, 1990 के दशक के अंत में, वह कई सफल और प्रशंसित फिल्मों में चरित्र भूमिकाएं निभाते दिखाई दिए। इन फिल्मों में- प्यार किया तो डरना क्या, लाइफ इन ए… मेट्रो, अपने, जॉनी गद्दार, यमला पगला दीवाना और इधर कुछ सालों में वे रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में नजर आए।

साल 1997 में, उन्हें बॉलीवुड में उनके योगदान के लिए फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार मिला। वह भारत की 15वीं लोकसभा के सदस्य थे, और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से राजस्थान के बीकानेर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

पर्सनल लाइफ की बात करें, तो धर्मेंद्र ने पहले प्रकाश कौर से शादी की, जिससे उनके चार बच्चे हुए, दो बेटियां और दो बेटे। उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल बॉलीवुड के सुपरस्टार्स बने। फिर उन्होंने दूसरी शादी हेमा मालिनी से की, इस शादी से उनकी दो बेटियां हुईं- ईशा देओल और अहाना देओल। ईशा ने कुछ फिल्मों में काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button