छत्तीसगढ़फीचर्ड

नम्रता जैन ने सीईओ जिला पंचायत का पदभार ग्रहण किया, पति IPS निखिल रखेचा ASP के रूप में दे रहे हैं जिले में सेवाएं

सुकमा। जिले के नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नम्रता जैन रखेचा ने पदभार ग्रहण कर लिया है। जिला पंचायत सुकमा की वे 7वें मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगी। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2019 बैच के अधिकारी हैं।

गौरतलब है कि राज्य शासन द्वारा हाल ही में नम्रता जैन रखेचा मिशन संचालक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन रायपुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुकमा के पद पर पदस्थ किया गया है।

आईएएस नम्रता जैन के पति आईपीएस निखिल रखेचा एएसपी सुकमा आप्स के रूप मे कार्य कर रहे हैं। ये पहला मौक़ा है सुकमा जिले में आईएएस- आईपीएस दंपति एक साथ ज़िले मे सेवाएँ देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button