छत्तीसगढ़फीचर्ड

नाबालिक बालिका को खाने में नींद का दवा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नाबालिक बालिका को खाने में नींद का दवा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी को मोबाइल लोकेशन के आधार पर जिला रायपुर से किया गया गिरफ्तार…

जांजगीर चांपा। दिनांक 20.08.23 को पीडिता थाना उपस्थित आकर आरोपी दिलेश्वर उर्फ निर्मल महंत उम्र 26 वर्ष निवासी टूंडरा थाना गिधौरी जिला बलौदा बाजार के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई की, खाने में नींद का दवाई देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया है की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 346/23 धारा 376 (च) भादवि 04, 06 पाकसो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया था।

आरोपी घटना घटित कर फरार था, जिसका लगातार पातासाजी की जा रही थी, जिसको साइबर सेल के माध्यम से लोकेशन के आधार पर घेराबंदी कर पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 14.10.2023 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण एवं साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी, प्रधान आर तरीकेश पांडे आरक्षक श्रीकांत सिंह, तेरस साहू एवं साइबर सेल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button