छत्तीसगढ़फीचर्ड

नाबालिग लड़का को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर उसका शारीरिक शोषण करने वाली विवाहिता महिला गिरफ्तार

पुलिस ने जिंद (हरियाणा) से किया गिरफ्तार…अपह्त बालक बरामद, पूछताछ उपरांत परिजनों को सौंपा गया…आरोपिया महिला के विरूद्ध थाना कुनकुरी में अप.क्र. 137/24 धारा 137(2) भा.न्या.संहिता एवं 6 पाॅक्सो एक्ट का अपराध दर्ज…

 

जशपुर। थाना कुनकुरी क्षेत्र के प्रार्थी ने दिनांक 27.08.2024 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका 16 वर्षीय नाबालिग पुत्र दिनांक 22.08.2024 फुटबाल मैच देखने जा रहा हूं कहकर घर से निकला, जो वापस घर में नहीं आया। परिजनों द्वारा बालक की आस-पड़ोस, रिष्तेदारी में पाटासाजी की गई कोई पता नहीं चला। प्रार्थी द्वारा आशंका व्यक्त किया गया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसके नाबालिग पुत्र को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है। प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट अपराध कायम कर पर जाॅंच विवेचना में लिया गया।

मामला अत्यंत संवेदनशील होने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी कुनकुरी के नेतृत्व में एक टीम बनाकर अपहृत बालक की पतासाजी हेतु लगाया गया था एवं सायबर सेल को भी इस कार्य में संलग्न किया गया था। प्रकरण की विवेचना दौरान पुलिस टीम को ज्ञात हुआ कि प्रार्थी के नाबालिग पुत्र के गायब होने के दिनांक से एक शादीशुदा महिला भी अपने घर से गायब है।

उसी के द्वारा नाबालिग बालक को भगाकर ले जाने की संभावना पर पुलिस द्वारा महिला की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबीर एवं सायबर सेल से पुलिस को जानकारी मिली कि उक्त महिला अपने साथ नाबालिग बालक को हरियाणा ले गई है तथा ग्राम सानपुर थाना सेफीदोन क्षेत्र में एक किराये का कमरा लेकर छिपकर रह रही है।

पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा तत्काल एक अन्य टीम का गठन कर हरियाणा के उक्त पते पर पतासाजी हेतु रवाना किया गया, टीम द्वारा दबिश देकर उक्त महिला एवं बालक के मिलने पर उन्हें वापस थाना कुनकुरी में लाया गया। अपहृत बालक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि करीब 06-07 माह पूर्व से उसका उक्त महिला से जान परिचय हुआ जो उसे बहला-फुसलाकर उसका बीच-बीच में शारीरिक शोषण करने लगी।

महिला द्वारा बालक को कहीं बाहर चलते हैं कोई रोक-टोक नहीं करेगा कहकर उक्त दिनांक को अपने साथ भगाकर हरियाणा ले गई। आरोपिया महिला उम्र 25 साल के विरूद्ध उक्त धारा सदर का अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 18.09.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपिया की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुनकुरी उप निरीक्षक सुनील सिंह, स.उ.नि. मनोज साहू, म.प्र.आर. चंपा पैंकरा, आर. भूपेन्द्र यादव एवं सायबर सेल से उप निरीक्षक नसरूद्दीन अंसारी, आर. 699 अनिल सिंह, आर. 634 सोनसाय भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button