छत्तीसगढ़फीचर्ड

नाबालिग लड़की को आइस्क्रीम देने के बहाने अपने घर ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस की त्वरित कार्यवाही…आरोपी के विरुद्ध धारा -65(2), 74,75BNS,4(2),6 पोस्को एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए भेजा गया न्यायिक रिमांड पर…

 

जांजगीर चांपा। नाबालिक बालिका को आरोपी ने बहला फुसलाकर कर आइस्क्रीम देने के बहाने अपने घर ले जाकर दैहिक शोषण (दुष्कर्म) किया की सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध की अपराध क्र.- 92/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला जांजगीर – चाम्पा के निर्देशन में तत्काल थाना स्तर पर टीम किया जाकर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।

इसी क्रम में अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप व एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी चांपा जेपी गुप्ता के निर्देशन में एक टीम मौके की ओर रवाना किया गया जो टीम द्वारा आरोपी डेविड जोसेफ निवासी मिशन रोड बरपाली चांपा को उसके निवास में दबिश देकर पकड़ा गया।

जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर नाबालिक बालिका को आइस्क्रीम देने का लालच देकर दैहिक शोषण करना स्वीकार किए जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, थाना प्रभारी चांपा, उप निरी. शील मनी टोप्पो, महिला प्रधान आरक्षक श्यामा जायसवाल, आर. माखन साहू, मुद्रिका दुबे, पदम् राज सिंह, महिला आर. शकुंतला नेताम, संगीता लहरें का सराहनीय योगदान रहा।

आरोपी: डेविड जोसेफ उम्र 55 वर्ष निवासी मिशन रोड बरपाली चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button